हरियाणाताजा समाचारवायरल

पानीपत में कोहरे का कहर, दो दर्जन गाड़ियां आपस में टकराई

हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

हमारी सरकार का प्रयास है कि समाज के गरीब, वंचित और दलित वर्ग को तमाम वह सुविधाएं मिलें जिनके वह हकदार हैं : नायब सैनी

Road Accident Due to Fog : पानीपत जिले में शनिवार सुबह मौसम के बदले मिजाज ने नेशनल हाईवे-44 पर भारी तबाही मचाई। सुबह पूरा जिला सफेद चादर (घने कोहरे) में लिपटा नजर आया। विजिबिलिटी (दृश्यता) इतनी कम थी कि हाईवे पर चल रहे वाहनों को 5 मीटर दूर का रास्ता भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसी शून्य दृश्यता के कारण गांव सिवाह बस स्टैंड के पास एक के बाद एक दो दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए, जिससे हाईवे पर घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों का हाईवे से हटाया। हादसे में तीन बच्चों समेत 7 लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की शुरुआत सुबह करीब 7 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, लाहौर से दिल्ली जाने वाली लेन में सिवाह सरकारी स्कूल के सामने फ्लाईओवर के ऊपर एक ट्रक ने अचानक से दूसरे ट्रंक के पीछे जे टक्कर मार दी। कोहरा इतना घना था कि पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों को सड़क पर खड़ा यह ट्रक समय रहते दिखाई नहीं दिया।

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

हादसा तब और भयानक हो गया जब पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक खड़े हुए खराब ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते पीछे से आ रहे 4 और ट्रक इसी तरह आपस में टकरा गए। ट्रकों की इस भिड़ंत के बाद हाईवे पर वाहनों का मलबा फैल गया। लेकिन हादसा यहीं नहीं थमा, पीछे से आ रही छोटी गाड़ियां और कारें भी कोहरे के कारण इन दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों से टकराती रहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुल दो दर्जन से अधिक गाड़ियां इस चेन रिएक्शन का शिकार हुईं। इस भीषण सड़क हादसे के बाद नेशनल हाईवे-44 की दिल्ली जाने वाली लेन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति पैदा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस के आने तक हाईवे पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण थी और वाहन रेंग-रेंग कर गुजरने को मजबूर थे।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाना शुरू किया। करीब 10 बजे तक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे की दो लेन को यातायात के लिए खुलवाया। एक लेन खुलने के बाद फंसे हुए वाहन चालकों ने राहत की सांस ली और धीरे-धीरे ट्रैफिक को सुचारू किया गया।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़े, घरेलू गैस सिलेंडर का पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

#PanipatFog #FogWreaksHavoc #VehicleCollision #TwoDozenVehicles #RoadSafety #FoggyWeather #TrafficChaos #PanipatAccident #LowVisibility #DrivingDangers #WeatherAlert #RoadConditions #AccidentNews #SafetyFirst #FoggyConditions #TrafficIncident #PanipatNews #CollisionReport #SafetyAwareness #HazardousDriving

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button