पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा
वेयरहाउस मैनेजर ने खाया जहर, वीडियो में मंत्री का लिया नाम

सत्य खबर पंजाब
Suicide and resignation : पंजाब वेयरहाउस के अमृतसर के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने शुक्रवार देर रात सल्फास निगल लिया। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले बनाए वीडियो में उन्होंने परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लिया है। वीडियो सामने आने के बाद सीएम भगवंत मान ने लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है। इस मामले की जांच उन्होंने मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को दे दी है। गगनदीप सिंह रंधावा इन दिनों जिला अमृतसर में तैनात थे। अमृतसर निवासी गगनदीप सिंह रंधावा ने रात को एक वीडीओ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। जिसमें वह कह रहे हैं कि मैने सल्फास खा ली है।
सूत्रों की मानें तो विभाग के गोदाम लिए किसी ने जगह देने लिए निवेदन दिया था। विभाग की टीम ने पाया कि जो जगह गोदाम लिए प्रस्तावित की जा रही है इसके ऊपर से बिजली की हाई वोल्टेज तारें है। नतीजन विभाग ने उक्त जगह पर गोदाम बनाने से मना करते प्रस्तावित निवेदन रद्द कर दिया था। शुक्रवार को अमृतसर फेरी मौके मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने डीएम गगनदीप सिंह रंधावा पर कथित रूप में दबाव बनाया था।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रहीं है।
सरकार पर साधा निशाना
घटना के बाद सांसद गुरजीत सिंह औजला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गंभीर हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सके। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
सीएम बोले-जांच प्रभावित नहीं होने देंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और किसी भी व्यक्ति का इस तरह दुनिया से चले जाना पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा ले लिया गया है। हम जांच प्रभावित नहीं होने दे सकते। हम अधिकारियों को तंग करने के लिए पावर में नहीं आए। भुल्लर का विभाग जल्द ही दूसरे मंत्री को दिया जाएगा।
खैरा ने की गिरफ्तारी की मांग
कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने लालजीत भुल्लर के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। खैरा ने कहा कि भुल्लर पर वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीएम गगनदीप रंधावा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके चलते रंधावा ने आत्महत्या कर ली। एक्स पर उन्होंने लिखा कि ‘पहले मंत्री और उनके आदमियों ने रंधावा के साथ मारपीट की, और बाद में आत्महत्या करने से पहले रंधावा ने मंत्री का नाम लिया। मैं सरकार और पुलिस से आग्रह करता हूं कि इस मंत्री को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता, तो यह माना जाएगा कि पुलिस का इस्तेमाल केवल विपक्ष के साथ निजी हिसाब-किताब चुकाने के लिए किया जा रहा है।’
क्या बोले, लालजीत सिंह भुल्लर
वहीं, इस मामले में अब लालजीत सिंह भुल्लर का बयान सामने आया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर इसे जारी कर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत करार दिया है। लालजीत भुल्लर लिखते हैं- ‘वाहेगुरु जी , दास (मेरे) ऊपर जो इल्ज़ाम लगाए गए हैं, वह बिल्कुल बेबुनियाद और झूठे हैं। पर सच्ची पार्टी हमेशा सच का साथ देती है और सच के साथ खड़ी होती है। इसीलिए मैं खुद और जो इल्ज़ाम लगे हैं, मैं चाहता हूं कि उन इल्ज़ामों की सच्चाई के साथ जांच हो, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।
अगर इस मामले में जरा भी सच्चाई होती तो मैं यह काम कभी नहीं करता। इसलिए मैं अपनी पार्टी को बेनती करता हूं और अपने माननीय मुख्यमंत्री को भी बेनती करता हूं कि मेरा मंत्री पद का इस्तीफा स्वीकार किया जाए, ताकि इस मामले में मेरा मंत्री पद कोई रुकावट न बने और इस मामले की सही जांच हो सके।
मैं अपने माननीय मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान जी का बहुत धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे इस मामले की सच्चाई सामने लाने का अवसर दिया।
धन्यवाद।’
#PunjabTransportMinister #LaljitSinghBhullar #Resignation #PunjabPolitics #BreakingNews #PoliticalUpdates #IndiaNews #PunjabNews #MinisterResigns #CurrentAffairs #PoliticalChange #GovernmentNews #LeadershipTransition #PoliticalLeadership #NewsAlert #TrendingNow #IndianPolitics #StateMinister #ResignationStatement