ताजा समाचारवायरलहरियाणा

क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच हरियाणा के विधायकों पर कांग्रेस सोमवार को करेगी फैसला

जिन विधायकों के वोट हुए रद्द उनके नाम भी सार्वजनिक करने का पार्टी पर दबाव

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Cross voting Matter : हरियाणा कांग्रेस की कल दिल्ली में होने वाली बड़ी बैठक में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच कांग्रेस विधायकों के भाग्य का फैसला होगा। कांग्रेस के तीन विधायकों ने पार्टी द्वारा दिए गए कारण बताओं नोटिस का जवाब दे दिया है लेकिन दो विधायकों मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इसराइल ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। मेवात से आने वाले दोनों विधायक फिलहाल भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। मोहम्मद इलियास की मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात हो चुकी है जबकि मोहम्मद इसराइल की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात होने की बात कही जा रही है।

पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और यमुनानगर में आग की घटनाओं से करोड़ों का नुकसान

हरियाणा कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली बड़ी बैठक के लिए उन पांच विधायकों को नहीं बुलाया गया है जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जानकारी के अनुसार इस दिन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रतिपक्ष के नेता सभी विधायकों से विचार विमर्श करने के बाद पार्टी हाईकमान को विधायकों की इच्छा से अवगत करवाएंगे और उसके बाद पार्टी हाईकमान भी कांग्रेस के प्रदेश के नेताओं से मुलाकात कर क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के बारे में निर्णय लेगी।

कांग्रेस के जानकार लोगों का कहना है कि पार्टी इस समय क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों से काफी नाराज है। सूत्र बताते हैं कि मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इसराइल को पार्टी से निकाले जाने का फैसला होना लगभग तय है। जिन विधायकों ने जवाब दिए हैं उनमें शैली चौधरी, रेनू बाला और जरनैल सिंह शामिल हैं। इन विधायकों को पार्टी चेतावनी देकर छोड़ सकती है क्योंकि इन विधायकों ने अपना वोट कांग्रेस को देने की बात कही है। कांग्रेस की इस बैठक के बाद उन विधायकों के नाम भी सार्वजनिक हो सकते हैं जिनके वोट रद्द हुए हैं। टोहाना के विधायक परमवीर सिंह के वोट पर भाजपा ने आपत्ति की थी और उसे रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा भी चार अन्य कांग्रेस विधायकों के वोट रद्द हुए हैं। अभी तक खुलकर इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर उन चार विधायकों में कौन-कौन शामिल हैं जिनके वोट रद्द हुए हैं। इस बैठक के बाद इस बात का भी खुलासा हो सकता है, जिसके बाद कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में गर्मी देखने को मिलेगी।

बताया जा रहा है कि 5 बार के विधायक मोहम्मद इलियास ने सीएम को नूंह आने का न्योता दिया है। 16 मार्च को व्हीलचेयर पर वोटिंग करने पहुंच इलियास अपना वोट डालने के बाद सीएम से मिले थे। उसके बाद उनका नाम भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल के पक्ष में क्रॉस वोट करने में आया। राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने व्हील चेयर का यूज किया था, जबकि सीएम के साथ वह बिना किसी के सहारे खड़े हुए।

भजनलाल को बदमाश बताकर फंसी भाजपा सांसद रेखा शर्मा

मोहम्मद इलियास मुस्लिम बहुल इलाके नूंह जिले की पुन्हाना विधानसभा सीट से विधायक हैं। कांग्रेस में आने से पहले इलियास इनेलो में थे। 2024 के विधानसभा चुनाव में मोहम्मद इलियास ने 31 हजार 916 वोटों से जीत दर्ज की थी। 2019 के विधानसभा में इलियास ने सिर्फ 816 वोटों के अंतर जीते थे। जबकि 2014 में इनेलो के टिकट पर हार गए थे। इनेलो के टिकट पर यहां से 2009 में जीते थे। उससे पहले दो बार फिरोजपुर झिरका से दो बार जीते।

मोहम्मद इसराइल कहते हैं कि कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सीट के लिए कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया। बौद्ध मुझे पंसद नहीं थे। मैंने ‘अंतरात्मा की आवाज़’ पर वोट दिया। सीएम किसी पार्टी के नहीं है बल्कि पूरे हरियाणा के हैं। विधानसभा में मैंने अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाए। हलके की मांगों को लेकर CM से मिलता रहता हूं। खेतों में पानी भरने की समस्या को सीएम साहब ने दूर कराया है।

 

तीन मेयर के लिए 29 उम्मीदवार मैदान में, कुल 735 ने भरे पर्चे

#Congress #Haryana #CrossVoting #MLAs #PoliticalNews #Election2023 #StayInformed #VoteSmart #HaryanaPolitics #IndianPolitics #DemocracyInAction #PoliticalDebate #DecisionMonday #VotingRights #StateAssembly #PoliticalUpdates #VoteWise #MLADiscussion #CivicEngagement #PoliticalInfluence

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button