ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में आज तेज हवाओं के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा में आज और कल बारिश को लेकर किया अलर्ट जारी

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update: रविवार सुबह से हरियाणा के कई इलाकों में हल्के से गहरे बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग में आज के लिए प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज और बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के चार जिलों में ऑरेंज और बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च और 1 अप्रैल को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

संजय सिंह का बड़ा बयान 7 सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग तेज
संजय सिंह का बड़ा बयान 7 सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग तेज

हरियाणा में तापमान

IMD चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा के नूंह में कल 28 मार्च को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था,जबकि भिवानी जिले में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला। चरखी दादरी 34.0 डिग्री तापमान देखने को मिला था। प्रदेश का अंबाला में कल अधिकतम तापमान 32.4, हिसार में 33.9, करनाल में 31.8 नारनौल में 32 रोहतक में 33.1, जींद और सिरसा में 32.9, सोनीपत में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


इसी तरह 28 मार्च को सबसे कम तापमान यमुनानगर जिले में 16.0 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। प्रदेश के नूंह में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। भिवानी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के हिसार, करनाल, गुरुग्राम, जींद, महेंद्रगढ़, पानीपत, सिरसा और यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। जबकि बाकी इलाकों में तापमान 18 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रात के तापमान में औसतन 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई जबकि दिन का तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और यमुनानगर में आग की घटनाओं से करोड़ों का नुकसान

मौसम का पूर्वानुमान

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानि 29 मार्च और 30 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें आज पूरे हरियाणा में बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल 30 मार्च को हरियाणा में ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग में इन 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि प्रदेश के बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है जबकि येलो अलर्ट वाले जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।
30 मार्च को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने 29-30 मार्च के दौरान तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों से सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव फिलहाल न करने की सलाह दी है। इसी तरह 31 मार्च को हरियाणा में आंशिक बादल और धूप का मिश्रण देखने को मिलेगा। गर्मी का असर बढ़ेगा और तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 1 अप्रैल को नए महीने की शुरुआत गर्म रहेगी। तेज धूप के साथ लू जैसे हालात बन सकते हैं। तापमान 35 डिग्री के पार जा सकता है। जबकि 2 अप्रैल को हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में हल्की धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बनी रहेगी। 3 अप्रैल को दिन में तेज गर्मी रहेगी, हालांकि शाम के समय हवा चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। वही 4 अप्रैल को सप्ताह के अंत में तापमान 36 तक पहुंच सकता है और मौसम पूरी तरह शुष्क और गर्म रहेगा।

भजनलाल को बदमाश बताकर फंसी भाजपा सांसद रेखा शर्मा

 

#HaryanaWeather #ModerateRain #StrongWinds #OrangeAlert #WeatherUpdate #HeavyRain #HaryanaNews #StormWarning #RainyDay #DistrictAlerts #WeatherForecast #HaryanaAlert #SafetyFirst #WeatherSafety #RainAndWinds #SevereWeather #EmergencyPreparedness

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button