क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

रेवाड़ी जेल ब्रेक : 15 दिनों की दोस्ती में बना जेल से भागने का प्लान और निर्माण कार्य ने की मदद

दो विचाराधीन कैदियों के फरार होने के मामले में 7 जेल कर्मचारी सस्पेंड, अधिकारियों की जांच शुरू 

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा 

Jail Break Case : रेवाड़ी जिला जेल से दो बंदियों के फरार होने के मामले में हरियाणा के जेल महानिदेशक आलोक मित्तल आईपीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात जेल कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें पांच हेड वार्डर और दो वॉर्डर शामिल हैं। प्राथमिक जांच में सभी सातों कर्मचारियों की लापरवाही पाई गई है। इस बीच पुलिस ने दोनों फरार बंदियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीजी जेल आलोक मित्तल के निर्देश पर की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में जेल स्टाफ की गंभीर अनदेखी सामने आई, जिसके चलते दो कैदी जेल से फरार होने में सफल हो गए। सूत्रों के अनुसार, सीनियर अधिकारियों के खिलाफ भी जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में जेल विभाग सख्त रुख अपनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार को दो हवालाती फरार हो गए। दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी यूपी के जिला रामपुर के टांडा निवासी फैजान (25 वर्ष) और इटावा के मोहल्ला मकसूदपुरा निवासी जाहिद (21 वर्ष) है। दोनों आरोपी रामपुर के आसपास से पकड़े गए हैं। दोनों ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंद थे।

मैक्स हॉस्पिटल, द्वारका, ने शुरू की बीएमटी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं

एसपी हेमेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस ने इटावा के जाहिद को शनिवार सुबह और फैजान को देर शाम अरेस्ट कर लिया। आईजी स्पेशल टॉस्क फोर्स बी सतीश बालन भी मौके पर पहुंचे थे और जेल का निरीक्षण किया था।

एसपी के मुताबिक, दोनों ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंदी थे। जेल से दोनों सीढ़ी लगाकर फरार हुए थे। हालांकि, कैसे दोनों ने जेल से भागने की पूरी योजना बनाई, इसका पता आरोपियों से पूछताछ के बाद ही लग पाएगा।

एसएचओ सदर राजेंद्र कुमार ने बताया कि एक आरोपी सुबह पकड़ लिया गया, जबकि दूसरे आरोपी को भी देर शाम अरेस्ट कर लिया गया। रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी जाहिद को दिसंबर 2025 और फैजान को इसी माह गिरफ्तार किया था। दोनों साइबर ठग अपने खाते में पैसे डलवाने और अलग-अलग मामलों में आरोपी हैं। दोनों का कोर्ट में ट्रॉयल चल रहा है और जमानत नहीं मिली थी।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि जेल में केवल 15 दिनों में इन दोनों युवकों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और उन्होंने भागने का प्लान बनाया। जेल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाते हुए, उन्होंने वहां पड़ी लकड़ी की दो सीढ़ियों को आपस में जोड़ा और करीब 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर बाहर निकल गए। जेल से निकलने के बाद वे पास ही स्थित हाईवे पर पहुंचे और वहां से ट्रांसपोर्ट का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश भाग गए। दोनों आरोपी ऑनलाइन ठगी के मामलों में शामिल थे, जिसकी वजह से पुलिस के पास उनके डिजिटल फुटप्रिंट्स और व्यक्तिगत विवरण पहले से मौजूद थे। पुलिस ने इसी डेटा का इस्तेमाल कर तकनीकी सर्विलांस की मदद से उनका पीछा किया।

विदेशी संपत्ति विवाद में फंसे पवन खेड़ा कोर्ट से झटका गिरफ्तारी की आशंका
विदेशी संपत्ति विवाद में फंसे पवन खेड़ा कोर्ट से झटका गिरफ्तारी की आशंका

जाहिद को शनिवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया। फैजान को पुलिस की विशेष टीमों ने शनिवार शाम तक रामपुर (यूपी) से दबोच लिया।

जेल से ऑनलाइन फ्रॉड के दो बंदियों की फरारी के बाद आईजी स्पेशल टॉस्क फोर्स बी सतीश बालन जेल पहुंचे। उन्होंने जेल अधिकारियों के साथ बैठक कर जेल में सुरक्षा की समीक्षा की ओर आवश्यक निर्देश दिए। आईजी ने अधिकारियों के साथ जेल का निरीक्षण भी किया।

 

 

दूसरे राज्य से शादी कर हरियाणा आने वाली महिलाओं को SC-BC का आरक्षण नहीं

#RewariJailBreak #Friendship #EscapePlan #ConstructionWork #PrisonBreak #TrueStory #JailEscape #BondsOfFriendship #InInnovationWeTrust #BehindBars #CourageAndBravery #OutsmartTheSystem #RewariNews #ViralVideo #RealLifeDrama #EscapeArtist #UrbanTales #TragedyToTriumph #BreakingFree

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button