ताजा समाचारवायरलहरियाणा

SIT ने दुष्यंत और दिग्विजय समेत 6 को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करवाने को कहा

दुष्यंत चौटाला बोले, पहले फिर की कॉपी दो उसके बाद बयान दर्ज करवाएंगे

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Dushyant versis Pawan Kumar CIA incharge : हिसार में सब्जी मंडी पुल पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और CIA इंचार्ज पवन कुमार के बीच हुए विवाद के मामले में SIT ने अपनी जांच तेज कर दी है। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी कंवलजीत ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया है। इस मामले पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने अभी तक एफआईआर (FIR) की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई है। कॉपी मिलने और उसका अध्ययन करने के बाद ही जवाब दिया जाएगा।

मैक्स हॉस्पिटल, द्वारका, ने शुरू की बीएमटी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं

हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और सीआईए (CIA) इंचार्ज पवन कुमार के बीच हुए विवाद मामले में गठित एसआईटी (SIT) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी कंवलजीत ने दुष्यंत चौटाला, उनके भाई और युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला सहित उनके 4 गनमैन को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी के समक्ष सीआईए इंचार्ज पवन कुमार सहित 6 पुलिसकर्मी अपने बयान दर्ज करवा चुके हैं। हालांकि, चौटाला पक्ष की ओर से अभी तक कोई भी बयान देने नहीं पहुंचा है। विवाद की शुरुआत 17 अप्रैल 2026 को हुई थी, जब दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में हुए विवाद के विरोध में गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस जा रहे थे। इस दौरान सब्जी मंडी पुल पर पुलिस और चौटाला के काफिले के बीच तीखी बहस हुई।

दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि सीआईए इंचार्ज पवन कुमार ने उन्हें गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया और उन पर हथियार ताना। सीआईए इंचार्ज ने शिकायत दी कि चौटाला के काफिले द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाई गई और सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी राजकुमार के साथ मारपीट व धक्का-मुक्की की गई।

विदेशी संपत्ति विवाद में फंसे पवन खेड़ा कोर्ट से झटका गिरफ्तारी की आशंका
विदेशी संपत्ति विवाद में फंसे पवन खेड़ा कोर्ट से झटका गिरफ्तारी की आशंका

इस मामले पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने अभी तक एफआईआर (FIR) की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई है। कॉपी मिलने और उसका अध्ययन करने के बाद ही जवाब दिया जाएगा।
एसआईटी इंचार्ज कंवलजीत ने आश्वासन दिया है कि पुलिस इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है और वर्तमान में किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

मामला पहुंचा हाईकोर्ट

इस बीच पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनके काफिले को रोककर हथियार दिखाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में उन्होंने न केवल इस पूरे मामले में एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है बल्कि जांच हरियाणा पुलिस से हटाकर किसी स्वतंत्र एजैंसी को सौंपने की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। याचिका में कहा गया है कि गत 17 अप्रैल को हिसार में उनके काफिले को एक सफेद बोलैरो गाड़ी ने रोक लिया। आरोप है कि सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिस अधिकारी, जिनमें इंस्पैक्टर पवन कुमार का नाम प्रमुख रूप से लिया गया है, ने हथियार लहराते हुए उन्हें और उनके सुरक्षाकर्मियों को धमकाया। घटना के बाद हरियाणा पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उनके परिजनों और समर्थकों के खिलाफ झूठे मुकद्दमे दर्ज कर दबाव बनाने की कोशिश की।

दूसरे राज्य से शादी कर हरियाणा आने वाली महिलाओं को SC-BC का आरक्षण नहीं

#Haryana #SIT #Dushyant #Digvijay #Investigation #NoticesIssued #Statements #LegalUpdate #News #Crime #Justice #CurrentEvents #PoliticalNews #Accountability #SocialIssues #LawEnforcement #JusticeSystem #HaryanaNews #MediaCoverage #NationwideBuzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button