ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कमल दीवान की मांगों के सामने झुकी कांग्रेस, दीवान फिर मैदान में

डिप्टी मेयर सहित दो वर्तमान पार्षदों का कटा टिकट, 24 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Kamal Deewan Returns : 24 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद कल देर शाम को एक बार फिर सोनीपत नगर निगम के लिए मेयर पद के कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान चुनाव लड़ने को तैयार हो गए। कमल दीवान ने परसों देर रात को चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था और कल शाम को वह मान गए।

पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और यमुनानगर में आग की घटनाओं से करोड़ों का नुकसान

प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के बाद यह माना गया था कि कांग्रेस अब मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी लेकिन वर्तमान की स्थिति यह बताती है कि कांग्रेस के लिए मैदान उतना साफ नहीं है जितना वह दिखाने का प्रयास कर रही है।

नगर निगम चुनाव के टिकट फाइनल होते ही कांग्रेस में खुलकर गुटबाजी सामने आ गई है। एक दिन पहले नामांकन दाखिल करने वाले मेयर प्रत्याशी कमल दिवान ने भितरघात करने वाले डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत और वॉर्ड 18 से पार्षद संजय को टिकट देने के विरोध में बुधवार देर रात चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया। हालांकि, अंबाला में कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र और रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात के बाद दोनों के टिकट काट दिए गए। इसके बाद कमल चुनाव लड़ने पर राजी हुए। कांग्रेस का यह हाईवोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बना हुआ है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोनीपत नगर निगम के पिछले साल हुए उपचुनाव में कांग्रेस के कुछ पार्षदों पर भीतरघात के आरोप लगे थे। बुधवार रात कांग्रेस की तरफ से बुलाई गई बैठक में उन पार्षदों को टिकट देने पर चर्चा हुई तो कमल दिवान ने विरोध जताया। बैठक में उनकी नहीं सुनी गई तो वे उठकर चले गए थे। और उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

भजनलाल को बदमाश बताकर फंसी भाजपा सांसद रेखा शर्मा

कमल बोले, हारने के लिए नहीं लड़ूंगा चुनाव

बताया जा रहा है, कमल ने बैठक में साफ कह दिया कि वे हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे चुनाव तभी लड़ेंगे जब उनकी सहमति से टिकट दिए जाएंगे। कमल के चुनाव न लड़ने की खबर फैलते ही कांग्रेस में भूचाल आ गया। उन्हें मनाने का दौर शुरू हुआ। सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सिंह ने वीरवार को अंबाला बुलाया। वीरवार की शाम अंबाला में मुलाकात के बाद कमल दिवान चुनाव लड़ने पर राजी हो गए। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस ने पार्षदों की सूची जारी कर दी। इसमें वार्ड-18 के निवर्तमान पार्षद संजय और वार्ड-19 से पार्षद व डिप्टी मेयर रहे मनजीत गहलावत का टिकट काट दिया गया।

चुनाव न लड़ने की बात भाजपा ने फैलाई

कांग्रेस से समझौते के बाद कमल दिवान ने पूरे घटनाक्रम को मैनेज करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव न लड़ने जैसी कोई बात नहीं की थी। यह भाजपा वालों की फैलाई अफवाह है। उन्हें पार्टी और वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्णय पर पूरा भरोसा है। पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी या विवाद नहीं है।

तीन मेयर के लिए 29 उम्मीदवार मैदान में, कुल 735 ने भरे पर्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button