क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

करनाल पुलिस ने किया एक बदमाश का एनकाउंटर, बदमाश घायल

2 दिन पहले चलाई थी एक युवक पर गोलियां, टोल प्लाजा पर फायरिंग के मामले में भी था शामिल

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Police Encounter : करनाल जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में आर्वधन नहर की पटरी पर वीरवार शाम पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश की टांग में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। हालत नॉर्मल होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी गगन, गांव रांवर का निवासी है। उसने अपने साथी विशाल के साथ मिलकर 19 अप्रैल को कर्ण विहार में उज्ज्वल उर्फ मोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें उज्ज्वल गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विदेशी संपत्ति विवाद में फंसे पवन खेड़ा कोर्ट से झटका गिरफ्तारी की आशंका
विदेशी संपत्ति विवाद में फंसे पवन खेड़ा कोर्ट से झटका गिरफ्तारी की आशंका

क्या बताया पुलिस ने

सीआईए-1 इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि गगन ने अपने साथी विशाल के साथ मिलकर 19 अप्रैल की शाम कर्ण विहार इलाके में उज्ज्वल उर्फ मोनू पर फायरिंग की थी। इस वारदात में उज्ज्वल की टांग में कई गोलियां लगी थीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस मामले में शामिल दूसरा आरोपी विशाल जनजोतरा निवासी गांव रॉवर पहले ही निसिंग पुलिस के सामने सरेंडर कर चुका है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं गगन के ठीक होने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूरे मामले की गहराई से पूछताछ की जा सके।

क्या था मामला

दूसरे राज्य से शादी कर हरियाणा आने वाली महिलाओं को SC-BC का आरक्षण नहीं

उज्ज्वल ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल की शाम वह अस्पताल से लौट रहा था, तभी दो युवक बाइक पर उसका पीछा करने लगे। आरोपियों ने सुनसान जगह पर उसे रोककर पहले पहचान पक्की की और फिर पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में उसकी टांग में कई गोलियां लगीं। जांच में सामने आया है कि आरोपी विशाल प्योंत टोल प्लाजा फायरिंग कांड में भी शामिल था। 1 अप्रैल की रात आरोपियों ने टोल बैरियर तोड़ते हुए फायरिंग की और फरार हो गए थे।

कैसे हुआ एनकाउंटर

सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली थी कि कर्ण विहार फायरिंग केस का आरोपी स्कूटी पर अपने गांव की ओर जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसकी टांग में लगी और वह गिर पड़ा। उसके गिरते ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

पुलिस तलाश रही कनेक्शन

अब हरियाणा रोडवेज को रफ्तार देने की तैयारी

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपियों के बीच आपसी रंजिश और आपराधिक गतिविधियों का संबंध सामने आ रहा है। सीआईए-1 और जिला पुलिस मिलकर पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है, ताकि अन्य संदिग्धों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

बदमाश पहुंचा अस्पताल

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पास से अवैध हथियार और स्कूटी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button