ताजा समाचारवायरलहरियाणा

फरीदाबाद रोहतक और सिरसा में दिन का तापमान 43 पार, नूंह, चरखी दादरी और भिवानी की रात सबसे गर्म

कल रात से हरियाणा में मौसम बदलने की संभावना, हल्की बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार होने से जिंदगी बेहाल हो गई है। शुष्क और गर्म हवाओं ने गर्मी के तेवरों को प्रचंड बना दिया है। प्रदेश में फरीदाबाद 43.4, रोहतक और सिरसा में 43.3 डिग्री सेल्सियस डिग्री तापमान दर्ज किया गया। नारनौल में 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से अधिक है। प्रदेश के भिवानी और नूंह में रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है।

पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और यमुनानगर में आग की घटनाओं से करोड़ों का नुकसान

हरियाणा में गर्मी ने अपनी प्रचंडता दिखानी शुरू कर दी है। दिन में लू और हीटवेव झेलना पड़ रहा है और रात को भी भीषण गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही। मौसम विज्ञान विभाग ने पहली बार गर्म रातों का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दक्षिण हरियाणा के नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, चरखी दादरी और रोहतक में रातें भी गर्म रहेंगी। IMD ने सिरसा, फतेहाबाद और हिसार छोड़कर 25 अप्रैल तक पूरे हरियाणा में लू का अलर्ट जारी किया है।

IMD के मुताबिक, 26 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। ऐसा होने से हरियाणा में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे भीषण गर्मी का सामना कर लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि आज दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ होगी। अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रह सकता है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी। 25 अप्रैल को गर्मी और तेज हो जाएगी। IMD का कहना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। 26 अप्रैल को हिसार, सिरसा, भिवानी और रोहतक जैसे इलाकों में लू का प्रचंड प्रकोप देखने को मिलेगा। 27 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर पारा 45 डिग्री रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। अप्रैल महीने में ही अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहने के बाद अब तापमान 40 से 43 तक पहुंचने पर लोगों को भीषण गर्मी महसूस हो रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। अभी मौसम शुष्क रहने के चलते लोगों को गर्मी सहन करनी होगी। ड्रॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 25 अप्रैल की रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे धूल भरी हवाएं, आंधी, हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। 28 व 30 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे उमस भरी गर्मी का मौसम बनेगा। अप्रैल माह में तापमान में अधिक राहत के आसार नहीं है।

भजनलाल को बदमाश बताकर फंसी भाजपा सांसद रेखा शर्मा

प्रदेश में अधिकतम तापमान

प्रदेश में अधिकतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। प्रदेश के फरीदाबाद के बोपानी में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। रोहतक तथा सिरसा जिले के ओटू में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। पानीपत के उझा और रेवाड़ी के बावल में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के नारनौल में अधिकतम तापमान 42.7 और हिसार में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में यह 41.4, गुरुग्राम में 41.8, जींद और नूंह में 41.6, बना हुआ था। बाकी जगह तापमान 40 से 41 के बीच बना हुआ था। मौसम विभाग का कहना है कि आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। इस दौरान तापमान में 1 डिग्री के आसपास वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

तीन मेयर के लिए 29 उम्मीदवार मैदान में, कुल 735 ने भरे पर्चे

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में पहले दिन का मुकाबला 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश के इंद्री में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम है। ‌नूंह में रात का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान भिवानी में न्यूनतम तापमान 28.0 और चरखी दादरी में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ‌महेंद्रगढ़, नारनौल, रोहतक और गुरुग्राम में रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया लेकिन बाकी हरियाणा में यह 21 से 25 के बीच बना हुआ था।

#Haryana #Faridabad #Rohtak #Sirsa #Nuh #CharkhiDadri #Bhiwani #HeatWave #HighTemperatures #Summer2026 #WeatherUpdate #ExtremeHeat #HotNights #ClimateReport #WeatherForecast #HaryanaWeather #SummerHeat #HotSpots #TemperatureRise #HaryanaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button