ताजा समाचारवायरलहरियाणा

इनेलो ने सोनीपत से एडवोकेट आंनद खत्री और पंचकुला से मनोज अग्रवाल को उतारा मैदान में

भाजपा प्रजातंत्र को बल के साथ दबाना चाहती है, बंगाल में ममता बनर्जी जीत का यकीन : अभय

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

INLD News : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय चौटाला ने चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि गेहूं खरीद के मुद्दे पर हमने अपने कार्यकर्ताओं की मंडियों में ड्यूटी लगाई थी और किसान कष्ट निवारण केंद्र खोले ताकी किसानों को कोई समस्या न आए। हमने सरकार से कहा था कि सरकार बायोमेट्रिक सत्यापन की शर्त ना लगाई जाए। लेकिन सरकार ने बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना अनिवार्य कर दिया। इससे किसानों को बहुत परेशानी आई। किसानों की गेहूं का उठान नहीं हो रहा था और किसानों के खाते में पैसे नहीं आ रहे थे। सरकार की कोशिश तो यही थी कि कि किसानों की गेहूं अंबानी और अडानी के साईलोस में जाए और वह कमियां निकाल कर फसल को कम कीमत पर खरीदें। लेकिन हमने इस लड़ाई को लड़ा जिससे सरकार दबाव में आई उसके बाद अब मंडियों में गेहूं खरीद की जा रही है।

AI का प्रयोग न्याय प्रणाली में होता है लेकिन जजमेंट में नहीं : सूर्यकांत

विशेष सत्र बुलाए जाने पर पूछे गए सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक विशेष सत्र बुलाया है जिसमें महिला बिल को लेकर निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। मुख्यमंत्री के पास महिला आरक्षण बिल पर निंदा प्रस्ताव लाने का समय है। लेकिन किसानों के लिए नहीं। अगर निंदा प्रस्ताव लाना ही था तो सरकार की कमियां और खामियों के बारे में लाना चाहिए था। किसानों को जो दिक्कतें आई है। उसके लिए कहा जाना था कि आगे से इस किसानों को ऐसी समस्याएं नहीं आएगी। जो बिल लोकसभा में गिर गया उसकी चर्चा यहां पर करने का क्या मतलब है। भाजपा सरकार महिला आरक्षण बिल पर राजनीति कर रही थी। जिसमें वह सफल नहीं हुए। इसको लेकर मैं पूरे विपक्ष को बधाई देता हूं कि उन्होंने भाजपा की मंशा को पूरा नहीं होने दिया।

सरकार ने किसानों के लिए एक समस्या और खड़ी कर दी। किसान की जमीन की जो रजिस्ट्री होती है उसकी फीस 503 रुपए होती है और अगर किसान की एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है तो यह फीस भी जब्त हो जाती है। रजिस्ट्री के लिए 3 दिन का समय रखा गया है। जिसमें कई अलग-अलग अधिकारियों के पास जाना पड़ता है। पोर्टल पर अपडेट भी करना पड़ता है। पोर्टल का सर्वर कब डाउन हो जाए यह पता नहीं चलता। पोर्टल की वजह से किसानों को मंडियों में भी बहुत परेशानी हो रही है। पहले जमीन पैमाइश का काम आसान था। अब सरकार ने इसके लिए 32 करोड़ रुपए खर्च कर के 300 रोवर मशीने खरीद ली। लेकिन वो तीन साल से खड़ी हैं। इनके पास उन्हें चलाने के लिए लोग ही नहीं है। ये मशीनें सिर्फ कमीशन खाने के लिए खरीदी गई थी। प्रदेश में पैमाइश के लिए 4000 लोगों ने अप्लाई किया था। जिसमें से सिर्फ 40 लोगों की जमीन की पैमाइश ही हो पाई है।

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

अभय सिंह चौटाला ने इनेलो के मेयर उम्मीदवारों की घोषणा की। एडवोकेट आंनद खत्री को सोनीपत और मनोज अग्रवाल को पंचकुला नगर निगम चुनाव के लिए मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है। अंबाला से मेयर उम्मीदवार का नाम आज शाम तक घोषित किया जाएगा।
बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा प्रजातंत्र को बल के साथ दबाना चाहती है। लेकिन भाजपा जितना लोगों को दबाने का का काम करेगी लोगों में उतना ही रोष बढ़ेगा। भाजपा ने बंगाल में फोर्सेस को लगाकर डराने की कोशिश की है। मुझे नहीं लगता कि भाजपा वहां पर जीत हासिल कर सकती है वहां पर ममता बनर्जी ही जीत दर्ज करेगी।

बीबीएमबी को लेकर कहा कि जब हमारा अधिकारी वहां नहीं होगा तो हमारी पैरवी कौन करेगा। सरकार को इस बारे में चर्चा करनी चाहिए। पंजाब में भाजपा का कोई वजूद नहीं है। मुख्यमंत्री को हरियाणा में कोई नहीं बुलाता तो वो पंजाब चले जाते हैं।

प्रेस वार्ता में इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी, पंचकुला जिलाध्यक्ष सितेंद्र टोनी, पंचकुला शहरी प्रधान मनोज अग्रवाल, सीमा चौधरी और पार्टी सचिव नछत्तर सिंह मलहान मौजूद रहे।

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

#Haryana #INLD #AdvocateAnandKhatri #Sonipat #ManojAgarwal #Panchkula #Politics #Elections2023 #HaryanaPolitics #INLDCandidates #ElectionNews #SonipatElection #PanchkulaElection #HaryanaUpdates #PoliticalCampaign #YouthLeadership #LocalElections #GrassrootsPolitics #CandidateAnnouncement #PoliticalAnalysis

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button