बचपन से जो चौटाला परिवार के लिए लड़ा, दुष्यंत के कारण छोड़ दी पार्टी
सीआईए इंचार्ज पवन कुमार के ससुर ने जेजेपी को अलविदा कहा, जल्द बुलाएंगे बड़ी बैठक

सत्य खबर हरियाणा
CIA Hisar Incharge V/s Dushyant Chautala : हिसार सीआईए के इंचार्ज पवन कुमार के ससुर रणधीर सिंह पूनिया ने जेजेपी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रणधीर सिंह पुराने अपने दामाद पवन कुमार को पूरी तरह से निर्दोष करार दिया है।
रणधीर सिंह पूनिया ने कहा कि दुष्यंत जब सांसद बना तब तक ठीक था मगर विधानसभा चुनाव में 10 सीट आने के बाद भाजपा से ताजमहल घर सारे महकमें खुद रख लिए और किसी का भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि आखिर वर्कर कब तक उनके साथ रहेगा। रणधीर सिंह ने बताया कि वह 16 साल की उम्र में ब्लॉक प्रधान बने थे और शुरू से ही वह चौटाला परिवार के साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए सजा भी कटी है और कोर्ट का जुर्माना भी भरा है लेकिन इसके बावजूद कभी किसी ने उनकी सुध नहीं ली।

रणधीर सिंह पूनिया ने बताया कि घटना के बाद दुष्यंत चौटाला का उनके पास फोन आया था दुष्यंत ने कहा, ‘रणधीर जी आपका दामाद मेरे साथ हद पार कर गया। उसने बदतमीजी की गन दिखाई और गाड़ी अड़ा दी।’ रणधीर सिंह ने दुष्यंत को कहा कि उसे आपके पास लेकर आऊंगा तो दुष्यंत ने उखड़ते हुए कहा इस मैटर में दोबारा मेरे पास फोन मत करना। रणधीर ने कहा कि पार्टी छोड़ने का कारण दुष्यंत चौटाला है क्योंकि उसने कहा कि मेरे पास अब मत आना।
रणधीर सिंह पूनिया ने कहा की वीडियो उन्होंने भी देखिए मगर ऐसा कुछ नजर नहीं आया पवन ने तो बस इतना कहा था की भीड़ का टाइम है गाड़ी ढंग से चलाओ ओवरटेक मत करो।
रणधीर सिंह पूनिया ने दुष्यंत चौटाला को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि अगर पवन कुमार की गलती निकाली तो वह उसका रिजाइन करवा देंगे मामले में नया मिलना चाहिए अगर दूसरों की गलती है तो दुष्यंत को कहो, और पवन की गलती है तो पवन को कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला का इंस्पेक्टर से मिलने का कोई लेवल नहीं है हम दुश्मन को यह एहसास करवाना चाहते हैं कि कर्मी के साथ इतना बेहूदापन ठीक नहीं है। जो वर्कर बरसों से उनके साथ लगा है उसके साथ तो बिल्कुल भी नहीं उन्होंने कहा कि भविष्य में वह एक बड़ी मीटिंग बुलाएंगे इसमें पूनिया खाप के लोग भी शामिल होंगे और फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है?
उन्होंने बताया कि चुनाव के समय उनका एक दामाद टिकट की लाइन में था। जब उन्होंने दुष्यंत चौटाला से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई उम्मीद मत रखना। और अब यह मामला सामने आया है इसके बाद उसने अपने भाईचारे से सलाह की और सबने कहा कि पार्टी छोड़ दो।
#Haryana #ChautalaFamily #Dushyant #PoliticalAlliances #HaryanaPolitics #FamilyLoyalty #PoliticalJourney #BreakingAway #LeaderWithIntegrity #YouthInPolitics #PoliticalTradition #HaryanaRelationships #PoliticsOfHaryana #PartyDynamics #HaryanviTalks #PoliticalConflicts #HeartfeltFarewell #LoyaltyAndBetrayal #HaryanviPride #PoliticsUnfolded