हरियाणा

Haryana News: सफीदों के गांव बागडू में युवक की हत्या! मंदिर के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला शव

Satyakhabarindia

Haryana News: उपमंडल सफीदों के बागडू खुर्द गांव युवक की हत्म्या का मामला सामने आया है। मर्डर को ईंटों के साथ वार करके अंजाम दिया गया है। मृत्तक की पहचान गांव बागडू खुर्द निवासी जितेंद्र उर्फ बल्लू (45) के रूप में हुई है। जितेंद्र का शव गांव में मंदिर के पास पड़ा मिला। मामले की सूचना पाकर डीएसपी गौरव शर्मा व सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना की गहनता से जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। 

पुलिस को दी शिकायत में सफीदों क्षेत्र के गांव बागडू खुर्द निवासी जतिन ने बताया कि वह बीए फाइनल में पढ़ता है। उसका पिता जितेंद्र उर्फ बल्लू गांव के शिव मंदिर के पीछे तालाब किनारे एक एकड़ जमीन में पिछले दो साल से खेती करता आ रहा है। तालाब किनारे ही पक्का मकान बनाया हुआ है, जिसमें वह पशु बांधते हैं। रात को 10 बजे के करीब उसका पिता घर नहीं आया तो उसकी मां ने फोन किया और बात की। 

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

Haryana News: सफीदों के गांव बागडू में युवक की हत्या! मंदिर के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला शव

उसके पिता ने कुछ देर में घर आने की बात कही। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। इससे परिवार के लोग परेशान हो गए और रात को सवा 12 बजे के करीब उसे मंदिर के पास वाले मकान में देखने के लिए गए तो वहां मदिर के पास उसका पिता लहू-लुहान हालत में पड़ा हुआ था। उसके पिता जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। जतिन ने आरोप लगाया कि नाम पता नामालूम लोगों ने उसके पिता के सिर, मुंह, कान पर ईंट समेत दूसरे हथियारों से चोट मारकर उसकी हत्या की है।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

 घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां मृत मिले जितेंद्र के सिर और मुंह से खून निकल रहा था। उसकी टांग पर भी चोट के निशान थे। सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया। सफीदों सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को सफीदों के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button