हरियाणा

Haryana News: कैथल-पटियाला रोड पर पिकअप और ऑटो की टक्कर, 9 महिलाएं घायल, खेतों में रोपाई को जा रही थीं

Satyakhabarindia

Haryana News: सोमवार सुबह कैथल-पटियाला रोड पर सिवान के पास एक पिकअप और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। ये सभी महिलाएं धान की रोपाई के लिए अपने गांव से खेतों की ओर जा रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही सिवान थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई और घायल महिलाओं को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पेट्रोल पंप पर मोड़ते समय हुआ हादसा

घायल महिला संतोष ने बताया कि ऑटो में कुल 14 महिलाएं सवार थीं और वे रोज़ की तरह खेतों में काम के लिए जा रही थीं। ऑटो जैसे ही पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ा, पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और कई महिलाएं ऑटो के नीचे दब गईं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि हादसे में नौ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आईआईटियन बाबा ने कर्नाटक की प्रीतिका से की शादी

Haryana News: कैथल-पटियाला रोड पर पिकअप और ऑटो की टक्कर, 9 महिलाएं घायल, खेतों में रोपाई को जा रही थीं

कई महिलाओं को सिर और पीठ में चोटें

हादसे में घायल हुई महिलाओं में अनु, किरण, दर्शना, संतोष, सरोज, सपना, नीतू और दो अन्य महिलाएं शामिल हैं। ये सभी सिवान गांव की निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो के नीचे से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। कुछ महिलाओं को सिर पर गहरी चोटें आई हैं, जबकि कुछ को चेहरे, पीठ और पैरों में गंभीर घाव हुए हैं। डॉक्टरों की टीम घायलों की देखभाल में जुटी हुई है।

खुद को भारतीय सेना का ‘मेजर’ बताकर लोगों को ठग रहा था, जासूसी एंगल भी सामने आया

हर रोज जाती थीं रोपाई के लिए लेकिन किस्मत ने खेल खेला

महिलाओं के परिजनों ने बताया कि वे रोज़ की तरह सोमवार को भी खेतों में धान रोपने के लिए ऑटो से सिता गांव जा रही थीं। सुबह-सुबह का समय था और सब कुछ सामान्य था लेकिन जैसे ही पेट्रोल पंप के पास ऑटो मुड़ा तो तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पल भर में ऑटो पलट गया और महिलाएं उसके नीचे दब गईं। हादसे की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और परिजन दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

किसान, मजदूर और कमेरों के मसीहा थे चौ देवीलाल : अभय सिंह चौटाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button