हरियाणा

Haryana Today AQI: नौल्था देश और दुनिया का सबसे प्रदूषित इलाका, दुनिया के सबसे प्रदूषित 40 शहरों में 22 हरियाणा के

Satyakhabarindia

Haryana Today AQI: इस सीजन की हरियाणा की हवा आज सबसे ज्यादा खराब दर्ज की गई है। कल रात 9:00 बजे के बाद हरियाणा की हवा एकदम जहरीली होने लगी थी और आज सुबह 7:00 बजे हरियाणा का औसत AQI 768 दर्ज किया गया जो अब तक का सबसे ज्यादा है। कल रात 9:00 बजे तक हरियाणा की हवा काफी हद तक ठीक थी लेकिन इसके बाद एकदम हरियाणा की हवा खराब होने लगी और आज सुबह तक यह लगातार खराब होती जा रही है।

विश्व के सबसे ज्यादा प्रदूषित 43 क्षेत्रों में हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई और इन 43 में से 22 इलाके हरियाणा के है। हरियाणा का नौल्था AQI 1025 के साथ देश और दुनिया का सबसे प्रदूषित इलाका बना हुआ है। दूसरे नंबर पर हरियाणा का ही बेगमपुर है जिसका AQI 1015 दर्ज किया गया। तीसरे नंबर पर गुड़गांव 880 और चौथे पर रोहतक 758 दर्ज किया गया। हरियाणा का धारूहेड़ा AQI 722 के साथ देश और दुनिया में सातवां सबसे प्रदूषित इलाका बना हुआ है। दुनिया के प्रदूषित शहरों में फरीदाबाद नौंवे और करनाल दसवें स्थान पर है। इस सूची में पानीपत को 11वां और सोनीपत को 12वां स्थान मिला है। जींद AQI 589 के साथ 18वें स्थान पर है।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

अंबाला, फतेहाबाद, पंचकूला, सिरसा और यमुनानगर ही ऐसे शहर है जहां की हवा को कुछ हद तक ठीक कहा जा सकता है। इन शेरों की हो अभी कोई बहुत ज्यादा सांस लेने योग्य नहीं है क्योंकि यहां का AQI 200 से ऊपर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। लेकिन इन सभी शहरों में AQI 300 से कम दर्ज किया गया है। अंबाला में 246, पंचकूला में 252, सिरसा में 270 फतेहाबाद में 288 और यमुनानगर में यह 293 दर्ज किया गया।

Haryana Today AQI: नौल्था देश और दुनिया का सबसे प्रदूषित इलाका, दुनिया के सबसे प्रदूषित 40 शहरों में 22 हरियाणा के

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

हरियाणा की हवा पिछले दो दिन से काफी हद तक सही कही जा सकती थी लेकिन बीती रात से अचानक हरियाणा की हवा बहुत खराब होने लगी और सुबह तक यह अपने नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। हरियाणा की हवा एकदम खराब होने के पीछे कोई ठोस कारण दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन माना जाता है कि कल रात से हरियाणा में हल्की ठंड बढ़ी है जिसके कारण हरियाणा में हवा खराब हुई है। आने वाले दिनों में हरियाणा में और ठंड पड़ने वाली है जिससे हवा और खराब हो सकती है। अगर एक या दो अच्छी बारिश हो तो हरियाणा की हवा में सुधार हो सकता है लेकिन अभी बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

प्रदूषण के कारण बढ़ रही बीमारियां

हरियाणा की हवा खराब होने के साथ ही हरियाणा में बीमारियां भी दस्तक देने लगी है। सांस और आंखों की बीमारियां सबसे ज्यादा सामने आ रही है। आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। बुजुर्ग और बच्चों को ज्यादा दिक्कत है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में व्यक्ति को मास्क लगाकर चलना चाहिए। डॉ सुशील मंगला ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने घर में एयर प्यूरीफायर वाले पौधे प्रयोग लगाने चाहिएं, ताकि घर की हवा कुछ हद तक साफ हो सके।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

तापमान में होगा बदलाव

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अब राज्य में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी जिनकी रफ्तार हल्की से मध्यम रहेगी। इन हवाओं के चलने से दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन रात का तापमान फिर से गिर सकता है यानी आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास और ज्यादा रहेगा, जबकि दिन के वक्त हल्की गर्माहट महसूस होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button