Haryana का युवक फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा भागने के प्रयास में गिरफ्तार, ‘प्राइड सिस्टम’ ने खोला राज

Haryana के एक व्यक्ति के पासपोर्ट पर फर्जी तरीके से कनाडा भगाने का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार की गई युवक की पहचान मनजोत सिंह के रूप में हुई है। इससे अधिक पुलिस ने बताने से इनकार कर दिया है लेकिन कहा है कि इस मामले में बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर प्राइड के पेंच में एक पैसेंजर ऐसा फंसा कि फ्लाइट में पहुंचने से पहले ही उसका खेल खत्म हो गया। दरअसल, यह मामला आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री का है. बीते दिनों, अमरिंदर सिंह नामक एक पैसेंजर कनाडा जाने के मकसद से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पहुंचा था। उसे एयर कनाडा की फ्लाइट नंबर AC-051 से कनाडा के लिए रवाना होना था। यह व्य शख्स अपनी मंजिल की तरफ आगे बढ़ता, इससे पहले एयर कनाडा के एक स्टाफ को इसकी गतिविधियों पर शक हो गया।

दरअसल, एयर कनाडा के स्टाफ को इस यात्री के व्यवहार और दस्तावेजों में कुछ गड़बड़ लगा। बातचीत में इस शख्स ने अपने आपको हरियाणा के कैथल का अमरिंदर सिंह बताया और फॉर्मेलिटी के लिए पासपोर्ट नंबर W6104674 पेश किया। लेकिन जब इमिग्रेशन ऑफिसर्स ने पासपोर्ट को ‘प्राइड सिस्टम’ में चेक किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस पासपोर्ट में भले ही नाम अमरिंदर सिंह का दर्ज था, लेकिन उसमें मौजूद अन्य विशेषताएं सामने खड़े शख्स से मेल नहीं खा रहे थे।
अब तक इमिग्रेशन अफसर को यह बात समझ में आ गई थी कि यह शख्स किसी और के नाम पर कनाडा भागने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जांच में यह भी पता चला कि पासपोर्ट पर लगा भारतीय इमिग्रेशन का अराइवल मोहर भी नकली थी। इस फर्जी मोहर ने मामले को अधिक पेचीदा बना दिया। इमिग्रेशन ऑफिसर्स ने इस शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में इसने अपना असली नाम मनजोत सिंह बताया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद मनजोत को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
वहीं, इस मामले की जांच से जुड़े ऑफिसर्स का मानना है कि यह एक बड़े इमिग्रेशन और फर्जी दस्तावेजों के रैकेट का हिस्सा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस तरह के मामले अक्सर उन लोगों से जुड़े होते हैं जो विदेश में अवैध रूप से रहने या काम करने की कोशिश करते हैं। संभव है जल्द ही इस मामले में कुछ अनय लोगों की गिरफ्तारी जल्द हो।