हरियाणाताजा समाचार

Haryana AQI में जबरदस्त उछाल पिछले 24 घंटे से हरियाणा की हवा खतरनाक श्रेणी में

Haryana AQI में जबरदस्त उछाल पिछले 24 घंटे से हरियाणा की हवा खतरनाक श्रेणी में

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Panchkula

Haryana weather update : हरियाणा में AQI में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। आज सुबह सैर के लिए निकले लोग प्रदूषण की वजह से काफी परेशान देखे गए। रात 10:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक हरियाणा का औसत AQI 600 से ऊपर बना हुआ है। हरियाणा का औसत AQI सुबह 2:05 पर 647 दर्ज किया गया, जो सबसे ज्यादा था। सुबह 8:00 यह 615 दर्ज किया गया। कल दिन में भी हरियाणा का औसत AQI 300 से ऊपर बना रहा और यह एक बार भी 300 से नीचे नहीं गया। हरियाणा का न्यूनतम AQI दोपहर 3:05 पर 331 दर्ज किया गया।

हरियाणा का नौल्था गांव देश के सबसे प्रदूषित इलाकों में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। आज सुबह यहां का AQI 937 दर्ज किया गया। नौल्था हरियाणा का सबसे प्रदूषित इलाका है। ‌ आज सुबह 8:00 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों में रोहतक देश का तीसरा सबसे प्रदूषित इलाका था। यहां का AQI 846 दर्ज किया गया। हरियाणा का बेगमपुर देश के टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में नौंवें स्थान पर है। यहां का AQI 810 दर्ज किया गया।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

हरियाणा में पंचकूला की हवा एक बार फिर सबसे अच्छी बनी हुई है। प्रदेश में सबसे कम AQI यहीं का दर्ज हुआ है। आज सुबह 8:00 बजे यह 184 था। प्रदेश में दूसरे नंबर पर अंबाला की हवा है जहां का AQI 207 रहा। नारनौल और यमुनानगर का AQI भी 300 से कम दर्ज किया गया। यमुनानगर में यह 260 और नारनौल में 262 दर्ज हुआ।
फरीदाबाद में AQI 794, सोनीपत में 765, गुरुग्राम में 623, सिवानी में 597, पानीपत में 592, पलवल में 573, जींद में 571, करनाल में 560, बहादुरगढ़ में 539, भिवानी में 535, हिसार में 532, चरखी दादरी में 511, धारूहेड़ा में 483, सिरसा में 413, फतेहाबाद में 404, कुरुक्षेत्र में 360 और कैथल में 304 दर्ज किया गया।

हरियाणा में तापमान

हरियाणा में सुबह और शाम से लेकर रात तक कड़ाके की सर्दी लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है, जिससे रात में चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को अब चुभने लगी है। आलम यह है कि रात बेहद सर्द हो रही है ओर लगातार रात का तापमान गिर रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान गिरकर इस सीजन का सबसे कम स्तर दर्ज हो रहा है। जहां कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, तो कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं कल यानी 10 नवंबर को दिन के समय हरियाणा के पलवल जिले में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान रोहतक जिले में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

मौसम का पूर्वानुमान

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 13 नवंबर तक हरियाणा में मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवा के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। IMD की मानें तो आने वाले दिनों में हरियाणा में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 12-13 नवंबर को धुंध अधिक रहेगी और वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में रहेगी। इस दिन तापमान में खास अंतर नहीं होगा, जबकि 14 नवंबर को धूप कम रहेगी और ठंडी हवाएं चलेंगी। इस तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम 26°C तो वहीं न्यूनतम 9°C रह सकता है।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button