ताजा समाचार

Sanju Samson 31th Birthday: राजस्थान रॉयल्स से 93 करोड़ की कमाई, अब CSK में दिख सकते हैं संजू सैमसन

Satyakhabarindia

भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक संजू सैमसन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर वह सिर्फ अपनी बल्लेबाजी या कप्तानी के लिए ही नहीं, बल्कि एक बड़ी IPL ट्रेड डील की वजह से भी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) उन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) से ट्रेड कर सकती है। अगर यह डील फाइनल होती है, तो IPL 2026 में पहली बार संजू सैमसन पीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे।

राजस्थान रॉयल्स से 11 सालों का रिश्ता

संजू सैमसन का और राजस्थान रॉयल्स का रिश्ता बेहद खास रहा है। उन्होंने अपने IPL करियर की शुरुआत 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने दिलाई। सैमसन पहली बार 2013 में राजस्थान से जुड़े और फिर 2014 व 2015 में भी टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद 2016 और 2017 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेला। 2018 में वह फिर से राजस्थान रॉयल्स में लौटे और 2025 तक लगातार टीम के साथ बने रहे।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

राजस्थान से कुल 93 करोड़ रुपये की कमाई

संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के साथ 11 सीजन में कुल 93 करोड़ रुपये की कमाई की। जब उन्होंने 2013 में RR से जुड़ाव किया था, तब उन्हें 1 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। अगले दो सीजन (2014 और 2015) में उनका वेतन बढ़कर 4-4 करोड़ रुपये हो गया।

2018 में जब वह दोबारा राजस्थान लौटे, तो उन्हें 8 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, और यह रकम 2019, 2020 और 2021 में भी समान रही। 2022 में फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा दिखाते हुए वेतन बढ़ाकर 14 करोड़ रुपये कर दिया, जो 2024 तक बरकरार रहा। IPL 2025 में वह RR के सबसे महंगे खिलाड़ी बने और उन्हें 18 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

CSK हो सकती है संजू की चौथी टीम

अगर संजू सैमसन का ट्रेड CSK से कन्फर्म होता है, तो चेन्नई सुपर किंग्स उनके करियर की चौथी टीम होगी। इससे पहले वह KKR, दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

धोनी की जगह नई जिम्मेदारी?

CSK में सैमसन के आने की चर्चा इसलिए भी है क्योंकि एमएस धोनी अपने करियर के आखिरी दौर में हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन भविष्य के लिए एक भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज और संभावित कप्तान की तलाश में है। संजू सैमसन इस भूमिका के लिए एकदम फिट माने जा रहे हैं।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

संजू सैमसन के लिए यह ट्रेड डील न सिर्फ उनके करियर का नया अध्याय खोलेगी, बल्कि IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेडिंग में से एक साबित हो सकती है। 31 साल की उम्र में वह उस मुकाम पर हैं, जहां अनुभव और फॉर्म दोनों उनके पक्ष में हैं। अगर यह डील फाइनल होती है, तो IPL 2026 में धोनी और सैमसन का साथ क्रिकेट फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button