ताजा समाचार

दिल्ली में बढ़ती ठंड और जहरीली हवा से बिगड़ी हालात, 35 इलाकों में AQI 400 के पार, शीतलहर का अलर्ट जारी

Satyakhabarindia

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के साथ-साथ प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ठंडी हवाओं के साथ बढ़ते प्रदूषण ने लोगों के लिए दोहरी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो रही हैं।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के आंकड़ों के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर के 35 से अधिक इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है। सबसे अधिक बवाना का AQI 462 और वजीरपुर का 460 है। इसके अलावा आनंद विहार (442), अशोक विहार (435), द्वारका सेक्टर-8 (445), आईटीओ (441) और जहांगीरपुरी (448) में वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गई है। ये सभी इलाके रेड जोन में हैं। वहीं, नोएडा का AQI 413, गुरुग्राम का 331 और गाजियाबाद का 386 दर्ज किया गया है। aqi.in के मुताबिक, दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता 717 तक पहुंच गई है, जो “गंभीर से भी ऊपर” श्रेणी में आती है।

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

मौसम विभाग ने दी ठंड बढ़ने की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। 11 से 12 नवंबर के बीच इन राज्यों में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री नीचे जा सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 11 और 12 नवंबर को शीतलहर के असर की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ों में बढ़ी ठिठुरन, उत्तर भारत में शुष्क मौसम
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। कांगड़ा, मंडी, सोलन और हमीरपुर जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हालांकि, दिन के समय धूप से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही सर्दी बढ़ जाती है।

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेलंगाना में तापमान में अगले तीन दिनों में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर की खराब वायु गुणवत्ता का मुख्य कारण पराली जलना, वाहन उत्सर्जन और ठंडी हवा के कारण प्रदूषण का न फैल पाना है। लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी गई है। राजधानी अगले कुछ दिनों तक ठंडी और जहरीली हवा की चपेट में रहने वाली है।

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button