हरियाणा

Jind News: दो कंपनियों ने लगा दिया जींद की डॉक्टर को 85 लाख रुपए का चूना ! शहर थाना पुलिस ने किए दो मामले दर्ज , व्यापार बढ़ाने की इच्छा में गंवा दिए 85 लाख

Satyakhabarindia

Jind News:  शहर के एक डॉक्टर के साथ दो अलग-अलग कंपनियों ने करीब 85 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। थाना शहर पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर दो अलग-अलग मामलों में छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

पहले मामले में अल्कालाइन वॉटर प्यूरीफायर बनाने वाली टेस्ला कंपनी में डॉक्टर को 35 लाख रुपए का चूना लगाया है। डॉ रजनीश जैन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने टेस्ला कंपनी की अल्कलाइन वॉटर प्यूरीफायर कि पूरे हरियाणा की फ्रेंचाइजी ली थी। इसमें प्रावधान किया गया था कि जिस भी दिन वह फ्रेंचाइजी छोड़ेंगे 3 महीने के अंदर कंपनी अपनी मशीन वापस उठा लेगी और इनका पैसा वापस दे दिया जाएगा।

डॉ रजनीश जैन ने बताया कि उन्हें फ्रेंचाइजी लेने के बाद पता चला कि यह कंपनी सही नहीं है और टेस्ला ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रखी है। यह लोग लोकल माल उठाकर टेस्ला के नाम से बेच रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कंपनी के सीईओ सुभाष आर्य और डायरेक्टर पूजा शर्मा को स्पष्ट कर दिया कि वह कंपनी के साथ काम नहीं करना चाहते। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद कंपनी ने न तो उनकी पेमेंट वापस की और न ही उनके यहां पड़ी मशीन वापस मंगवाई।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

Jind News: दो कंपनियों ने लगा दिया जींद की डॉक्टर को 85 लाख रुपए का चूना ! शहर थाना पुलिस ने किए दो मामले दर्ज , व्यापार बढ़ाने की इच्छा में गंवा दिए 85 लाख

थाना शहर पुलिस ने डॉक्टर रजनीश जैन की शिकायत पर टेस्ला पावर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और डायरेक्टर पूजा शर्मा तथा सीईओ सुभाष आर्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरे मामले में डॉक्टर रजनीश जैन ने टस्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड और कंपनी के सौरभ मिश्रा, विकास पाल, रवि प्रकाश पाल और प्रसून पाल के खिलाफ करीब 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में डॉक्टर रजनीश जैन ने कहा है कि उन्होंने ऑनलाइन हेल्थ माल चलने वाली टस्कर कंपनी के साथ कार्य किया था।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

उन्होंने कंपनी में करीब 50 लाख रुपए निवेश किया था लेकिन कंपनी ने अपने समझौते के अनुसार जब पहले उनका भुगतान आना था वह भुगतान नहीं किया। इसके बाद उन्होंने कंपनी से अपने पैसे वापस मांगे तो कंपनी ने उनके पैसे नहीं दिए। यह मामला नवंबर 2023 का है और उसके बाद से अब तक भी कंपनी ने उनका भुगतान नहीं किया है।

थाना शहर जींद पुलिस ने कंपनी और उसके मालिकों तथा साझेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
इन दोनों ही मामलों में जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज किए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

 

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button