हरियाणा

शिक्षा विभाग ने जारी किया ट्रांसफर ड्राइव का नया शेड्यूल

सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ अंशज के मुताबिक प्रिंसिपल,हेड मास्टर, ईएसएचएम व TGT 13 से 16 Aug रात 12 बजे तक अपनी पसंद अनुसार स्कूलों के ऑप्शन भर सकते हैं।

Satyakhabarindia

शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर ड्राइव का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।रिक्त पदों व योग्य शिक्षकों की सूची भी जारी कर दी गई है।सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ अंशज के मुताबिक प्रिंसिपल,हेड मास्टर, ईएसएचएम व TGT 13 से 16 Aug रात 12 बजे तक अपनी पसंद अनुसार स्कूलों के ऑप्शन भर सकते हैं।

 

गुरुग्राम के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल करवाया खाली

डॉ अंशज ने बताया कि विभाग के सामने कोर्ट केस, रेशनेलाइजेशन व कई तकनीकी चुनौतियां थीं जिसकी वजह से प्रक्रिया को पूरा करने में वक्त लगा। फिलहाल विभाग की ओर से ट्रांसफर ड्राइव से सम्बंधित लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं व योग्य शिक्षकों की सूची भी तैयार कर ली गई है।

 

क्रॉस वोटिंग मामला : बृजेंद्र सिंह ने बोला भाजपा पर तीखा हमला

शिक्षकों द्वारा मनपसन्द स्कूलों के ऑप्शन भरे जाने के बाद उनके स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इस ट्रांसफर ड्राइव के बाद गेस्ट टीचर्स को भी सुविधानुसार एडजेस्ट किया जाएगा। आगामी 1-2 दिन में प्राइमरी शिक्षकों की भी वरीयता अनुसार तबादला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अब हरियाणा में ग्राम पंचायतें करेंगी अपनी पेयजल आपूर्ति का रखरखाव
Back to top button