हरियाणाताजा समाचारवायरल

अपने हरियाणा दौरे में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी पर मोहर लगा सकते हैं राहुल गांधी

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारिणी को अंतिम रूप देने में लगे

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Haryana

Haryana Congress : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की कार्यकारिणी का ऐलान इसी महीने हो सकता है। इसके लिए राव नरेंद्र सिंह अपनी कार्यकारिणी की आखिरी सूची तैयार करने में लगे हैं और उम्मीद की जा रही है कि 13 से 22 जनवरी तक प्रदेश के कुरुक्षेत्र में होने वाले जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के दौरान राहुल गांधी इस कार्यकारिणी की सूची को जारी कर सकते हैं।
प्रदेश में गुटबाजी की दलदल में फंसी कांग्रेस की सूची जारी करना इतना आसान नहीं है लेकिन बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इस सूची में जातिगत समीकरणों के साथ-साथ गुटबाजी के समीकरण और क्षेत्रवाद के समीकरणों को साधने का काम कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि राव नरेंद्र सिंह अपनी नई कार्यकारिणी के माध्यम से संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने के इरादे से अपनी कार्यकारिणी का गठन कर रहे हैं।

प्रदेश की कार्यकारिणी में चार कार्यकारी अध्यक्षों के साथ-साथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्यों की कुल संख्या 51 हो सकती है। नई टीम में जाट-गैर जाट विशेष तौर पर अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। भाजपा द्वारा खेले गए पिछड़ा वर्ग कार्ड को ध्यान में रखकर पार्टी ने हरियाणा में पिछड़ा वर्ग से ही राव नरेंद्र सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का काम किया था और अब इस कार्यकारिणी में भी पार्टी पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग को मान सम्मान देने का काम कर सकती है।
पार्टी के संगठन के नजरिया से प्रदेश में 32 जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं और इस बात को विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है कि हर जिले से कम से कम एक व्यक्ति को शामिल किया जाए।

हरियाणा को मिलेंगे दो नए पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी

राहुल के सामने पक्ष रखना नेताओं के लिए चुनौती

सूत्रों के मुताबिक संगठन विस्तार और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद राहुल गांधी समीक्षात्मक बैठक भी करेंगे। सख्त चेतावनियों के बावजूद प्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं और उनके समर्थकों के बीच गुटबाजी के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में कई वरिष्ठ नेताओं के लिए यह चुनौती बन गया है कि वे राहुल गांधी के समक्ष अपनी बात किस तरह रखें।

19-20 को आ सकते हैं राहुल गांधी

हरियाणा के आसमान पर छाए बादल, आज और कल पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट

हालांकि राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर अभी अंतिम सूचना जारी नहीं की गई है लेकिन बताया जाता है कि राहुल गांधी 2 दिन कुरुक्षेत्र में रखेंगे और वह सभी जिला अध्यक्षों से बातचीत करेंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर सूत्र बताते हैं कि वह 19 और 20 जनवरी को कुरुक्षेत्र आ सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी एक दिन का दौरा कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। अपने इस दौरे के दौरान राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारिणी पर अपनी मोहर लगाने का काम भी कर सकते हैं।

#RahulGandhi #Congress #HaryanaVisit #StateExecutive #PoliticalLeadership #IndiaPolitics #CongressInHaryana #LocalLeadership #PartyApproval #PoliticalStrategy #Haryana #CongressParty #LeadershipVisit #PoliticalEngagement #PublicPolicy #GrassrootsPolitics #India2023 #PoliticalUpdates #DemocraticProcess #PoliticalJourney

आज 3 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button