Randeep Surjewala ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा युवा खिलाड़ियों की मौत में जिम्मेदार सिस्टम, बड़ा विवाद खड़ा

Rajyasabha MP Randeep Surjewala ने कहा है कि अगर एक देश एक चुनाव नियम लागू होता है तो देश में वोट की कोई अहमियत नहीं रह जाएगी। एक देश एक चुनाव समिति के सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने एक देश एक चुनाव प्रस्ताव को देश की जनता के लिए आघात बताया। वह आज जींद में एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।
रणदीप सुरजेवाला ने हाल ही में रोहतक और झज्जर में दो युवा खिलाड़ियों की बास्केटबॉल गिरने से मौत को प्रदेश सरकार के सिस्टम द्वारा युवा खिलाड़ियों की की गई हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि लाखनमाजरा के खिलाड़ी करीब डेढ़ महीना पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले थे लेकिन मुख्यमंत्री ने उसे पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसकी कीमत युवा खिलाड़ी को जान देकर चुकानी पड़ी। लाखनमाजरा का हार्दिक देश का बड़ा बास्केटबॉल खिलाड़ी बन सकता था।

प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हरियाणा में 85 गैंग सक्रिय है यह बात अनेक राज्यों के डीजीपी की बैठक में सामने आई थी। आज प्रदेश का कोई वर्ग ऐसा नहीं है जिससे फिरौती नहीं मांगी गई हो। उन्होंने लगातार हो रही हत्याओं पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जब एसआईआर होगा तो जनता और कांग्रेस दोनों की जिम्मेदारी बराबर की होगी कि वह वोट चोरी होने से रोके।
कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सभी राजनीतिक दल और नेता सत्ता जींद से लेते हैं और सत्ता मिलने के बाद वह जींद को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि जींद के युवा लोगों को आगे आकर अपना मुख्तयार आप बनना होगा।