आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में
आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

पौष, शुक्लपक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार शनिवार 27 दिसंबर 2025। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि मध्याह्न 1 बजकर 10 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र प्रातः 9 बजकर 10 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 0श1 बजकर 30 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज गुरु गोविन्द सिंह जयंती मनाई जा रही है।
सूर्योदय सुबह में 7 बजकर 12 मिनट पर। सूर्यास्त शाम में 5 बजकर 32 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 6 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 30 मिनट से 9 बजकर 47 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 7 बजकर 12 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा। भद्राकाल का समय दोपहर में 1 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।
आज का राशिफल
मेष : आपका दिन सुखदायक रहेगा, भाग्य से लाभ मिलेगा, और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी, उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी, स्वाभिमान बना रहेगा।
वृषभ : आपके लिए दिन भाग्यशाली है, नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा, और आर्थिक लाभ होगा। परिवार की परेशानी दूर होगी, सेहत के मामले में ध्यान रखना का दिन है।
मिथुन : आपका मन थोड़ा डगमगाया हुआ रह सकता है, लेकिन अपनों के साथ खुलकर बात करने से परेशानी दूर होगी। हर काम सावधानी से करें, आपका सम्मान बढ़ेगा, करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
कर्क : आपका दिन थोड़ा भारी रह सकता है, मन और शरीर दोनों थोड़ा साथ नहीं देंगे, आराम और खुद को समझने का दिन है।
सिंह : आप अच्छा, कॉन्फिडेंट और हल्का महसूस करेंगे, रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। फालतू खर्च होगा, शारीरिक कष्ट संभव है, दूसरों पर अतिविश्वास न करें।
कन्या : आपका दिन उत्तम और सुखद होगा, कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा, और बुद्धि आपको सफल बनाएगी।
तुला : आप काफी संतुलित महसूस करेंगे, बातचीत में समझदारी रहेगी, और दिल की बात शेयर हो सकती है।
वृश्चिक : आपका मन थोड़ा भारी रह सकता है, खुद को समझने की कोशिश करें, और भावनाओं को स्वीकार करें।
धनु : आपके लक्ष्य के करीब पहुंचने का दिन है, मुसीबतों को पार करने की क्षमता पर भरोसा रखें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे, व्यवसाय ठीक चलेगा।
मकर : आपका दिन साख और सम्मान बढ़ाने वाला है, पेशेवर चर्चा और संवाद में पहल करेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे, शत्रु परास्त होंगे, बेरोजगारी दूर होगी।
कुंभ : आपका दिन नॉर्मल रहने वाला है, काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ सकती है, सेहत पर निगरानी रखें।
मीन : आपका दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है, लव के मामले में साथी के साथ अनबन करने से बचें, और खुद की सेहत पर ध्यान दें।