ताजा समाचारहरियाणा

जींद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसरों पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप अंग्रेजी विभाग के तीन प्रोफेसर सस्पेंड, छात्राओं से पूछा, आर यू वर्जिन

जींद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसरों पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप अंग्रेजी विभाग के तीन प्रोफेसर सस्पेंड, छात्राओं से पूछा, आर यू वर्जिन

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Jind

CRSU Jind में अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसरों द्वारा छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तीन प्रोफेसरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच के लिए एक इंटर्नल कमेटी का गठन किया गया है। आरोप है कि छात्राओं से पूछा गया कि आर यू वर्जिन। एक मामले में छात्रा को धमकी दी गई कि उसकी पत्नी हास्टल वार्डन है, वह छात्रा के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

 

आज 2 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल

एक छात्रा ने वॉट्सऐप चैट के जरिए पूरे मामले का खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप का माहौल है। अंग्रेजी विभाग के एक प्रोफेसर पर आरोप है कि वह व्हाट्सऐप के माध्यम से छात्राओं पर दबाव बनाकर आपत्तिजनक बातों के लिए मजबूर करता था। एक छात्रा ने साहस दिखाते हुए इस व्यवहार की शिकायत मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजी, जिसके बाद मामला सामने आया।

 

ABVP नेता रोहन सैनी ने बताया कि कई छात्राओं ने प्रोफेसर के अनुचित व्यवहार के बारे में लिखित शिकायत दी है। आरोप है कि प्रोफेसर छात्राओं की निजी जिंदगी, पहनावे और रूप-रंग पर अनुचित टिप्पणियां करता था। कई शिकायतों के बाद 27 नवंबर को अंग्रेजी विभाग की 50 से अधिक छात्राएं कुलपति रामपाल सैनी से मिलीं। बातचीत के दौरान कुलपति ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी प्रोफेसर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया और कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। कुलपति ने कहा कि शिक्षकों के इस तरह के आचरण से पूरा शिक्षक समाज शर्मिंदा होता है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

हरियाणा में SC सर्टिफिकेट भी अब हुआ अमान्य, बनवाना होगा OSC और DSC सर्टिफिकेट

ABVP ने विश्वविद्यालय परिसर में तीनों प्रोफेसरों के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया। ABVP नेता राहुल कक्कड़ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि जांच समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई में देरी हुई, तो संगठन बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा।

आरोप है कि प्रोफेसर ने एक छात्रा से वॉट्सऐप पर अश्लील बातें करते हुए उससे पूछा गया था- आर यू वर्जिन? (क्या तुम कुंवारी हो?)
इसके बाद अंग्रेजी विभाग के 3 प्रोफेसरों के सस्पेंड कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी के कुलपति ने इंटरनल जांच कमेटी का गठन कर मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो इन प्रोफेसरों को पूरे देश में कहीं भी नौकरी नहीं मिलेगी। कुलपति रामपाल सैनी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो वह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे व्यक्ति को न केवल इस यूनिवर्सिटी में, बल्कि पूरे देश में कहीं भी प्रोफेसर की नौकरी न मिले। उन्होंने इस हरकत को शिक्षक समाज के लिए शर्मनाक बताया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विदेश जाने का सपना बन रहा युवाओं की जान का दुश्मन

प्रोफेसरों पर ये हैं आरोप

शिकायत में लिखा गया है कि प्रोफेसरों ने लेक्चर के दौरान और क्लास के बाहर अशोभनीय और अश्लील टिप्पणियां की है। छात्राओं से बार-बार अनुचित व्यक्तिगत प्रश्न पूछे हैं। मना करने पर इनमें से एक प्रोफेसर ने कार्रवाई की धमकी दी। दूसरे प्रोफेसर पर आरोप लगाए गए हैं कि वह छात्राओं के पास रात को 11 बजे वॉट्सऐप वीडियो कॉल तक करता है। तीसरे प्रोफेसर पर एससी, बीसी और ओबीसी समुदाय को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button