दिवाली और हरियाणा दिवस इस बार रविवार को हरियाणा सरकार ने 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी छुट्टियों के हिसाब से बनाया अपना प्लान
दिवाली और हरियाणा दिवस इस बार रविवार को हरियाणा सरकार ने 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी छुट्टियों के हिसाब से बनाया अपना प्लान

हरियाणा सरकार ने साल 2026 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकारी दफ्तर 140 दिन बंद रहेंगे। इनमें 104 शनिवार-रविवार, 20 गजटेड हॉलिडे और 16 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुटि्टयां होंगी। दिवाली-महाशिवरात्रि समेत 8 गजटेड हॉलिडे शनिवार और रविवार को पड़ रही हैं।
इसके अलावा 13 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडेज घोषित किए गए हैं। सरकारी कर्मचारी साल में 3 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे ले सकता है। कुल 153 दिन की छुट्टियां तय की गई हैं। साल के 365 दिन में से 212 दिन काम कामकाज होगा। प्रदेश से जुड़े सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और संबद्ध संस्थान इस कैलेंडर का पालन करेंगे।
मुख्य राजपत्रित अवकाश में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी सोमवार, होली 4 मार्च बुधवार, ईद-उल-फितर 21 मार्च शनिवार, बैसाखी/डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल मंगलवार, परशुराम जयंती 19 अप्रैल रविवार, बुद्ध पूर्णिमा/मई दिवस 1 मई शुक्रवार, ईद-उल-जुहा (बकरीद) 27 मई बुधवार, महाराणा प्रताप जयंती 17 जून बुधवार, संत कबीर जयंती 29 जून सोमवार, शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस 31 जुलाई शुक्रवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शनिवार, जन्माष्टमी 4 सितंबर शुक्रवार, हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस 23 सितंबर बुधवार, महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर शुक्रवार, दशहरा 20 अक्टूबर मंगलवार, महर्षि वाल्मीकि जयंती 26 अक्टूबर सोमवार, हरियाणा दिवस 1 नवंबर रविवार, दिवाली 8 नवंबर रविवार, गुरु नानक जयंती 24 नवंबर मंगलवार, क्रिसमस 25 दिसंबर शुक्रवार छुट्टी रहेगी।
रिस्ट्रिक्टेड होलीडे की सूची
तेरह रिस्ट्रिक्टेड होलीडे भी घोषित की गई हैं। इनमें गुरु ब्रह्मानंद जयंती 12 फरवरी वीरवार, गुड फ्राइडे 3 अप्रैल शुक्रवार, बुद्ध पूर्णिमा 1 मई शुक्रवार, महर्षि कश्यप जयंती 25 मई सोमवार, गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस 18 जून वीरवार, मोहर्रम 26 जून शुक्रवार, हरियाली तीज 15 अगस्त शनिवार, मिलाद उन नबी 26 अगस्त बुधवार, करवा चौथ 29 अक्टूबर वीरवार, गोवर्धन पूजा 9 नवंबर सोमवार, छठ पूजा 15 नवंबर रविवार, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस 14 दिसंबर सोमवार, शहीद उधम सिंह जयंती 26 दिसंबर शनिवार को होगी।
आठ छुट्टियां प्रभावित
वर्ष 2026 में गुरु रविदास जयंती 1 फरवरी, महाशिवरात्रि 15 फरवरी, ईद उल फितर 21 मार्च, परशुराम जयंती 19 अप्रैल, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, महाराजा अग्रसेन जयंती 11 अक्टूबर, हरियाणा दिवस 1 नवंबर, दिवाली 8 नवंबर शनिवार और रविवार को पड़ रही है। ऐसे में इन दिनों की छुट्टी का नुकसान सरकारी कर्मचारियों को होगा।