ताजा समाचार

नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाई के नए शिखर को छुएगी : नायब सैनी भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देने नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री

नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाई के नए शिखर को छुएगी : नायब सैनी भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देने नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री

Satyakhabarindia

Satya Khabar, Panchkula

CM Haryana Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाई के नए शिखर को छुएगी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन वरिष्ठ और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं। उनको युवाओं से बेहद स्नेह है और युवाओं में पकड़ भी है। वे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, जिन्हें भाजपा की उच्च स्तर की जिम्मेदारी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा और राजनाथ सिंह ने दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन भाजपा को और गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

सरकारी स्कूलों में ड्रॉप आउट रेट कम कर नामांकन बढ़ाने की तैयारी

भाजपा में साधारण कार्यकर्ता उच्च पद पर बैठ सकता है

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता देश के उच्च पद पर बैठ सकता है। यह भाजपा में ही संभव है। दूर-दराज बैठा एक कार्यकर्ता भी शिखर की ऊंचाईयों पर बैठ सकता है, यह सिर्फ यहीं संभव है। बहुत से दल परिवारवाद से ग्रसित हैं और वे परिवारवाद से बाहर नहीं सोचते हैं। भाजपा में यदि कोई कार्यकर्ता देश के किसी भी कौने में पार्टी के लिए काम कर रहा है तो उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी बैठा सकती है।

DHBVN का कमाल, उपभोक्ता को दिया 78 करोड़ 92 लाख का बिजली बिल

प्रधानमंत्री ने भारत के गौरव को दुनिया में बढ़ाया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के गौरव को दुनिया में बढ़ाने का काम किया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी को यह सहन नहीं हो रहा है। कांग्रेस यह भी सहन नहीं कर पा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी को सशक्त करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस 55 साल सत्ता में रही, वह अपनी उपलब्धियां बताने की बजाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा करने का काम करते हैं। आज देश का युवा, किसान, महिला और सभी वर्ग देख रहे हैं कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

Nashik Businessman Scandal: नासिक का रविंद्र 100 से ज्यादा महिलाओं का शोषण, 87 अश्लील वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button