भाभी ने शादी से किया इंकार तो देवर ने उतार दिया मौत के घाट
भाभी ने शादी से किया इंकार तो देवर ने उतार दिया मौत के घाट

Satya Khabar Bhiwani
Crime News : हरियाणा के भिवानी में देवर ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया। शख्स ने चाकू से गोदकर महिला की हत्या की जिसके बाद मौके पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना भिवानी शहर में हनुमान गेट क्षेत्र की है। मृतका की पहचान बबिता के रूप में हुई है, जो एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी थी। आरोपी युवक, जो मृतका के पति की मौसी का बेटा बताया जा रहा है, ने बबिता पर घर पर ही अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद, आरोपी ने कथित तौर पर खुद को भी चाकू मारकर घायल करने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल बबिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भिवानी शहर के हनुमान गेट क्षेत्र में दिनदहाड़े घर के अंदर चाकू से गोदकर एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे ने खुदकुशी का भी प्रयास किया। वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस बुलाई। इसके बाद घायल को पुलिस उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मनीष वालिया मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या और खुदकुशी के इस मामले की तहकीकात में जुटी है।
हनुमान गेट क्षेत्र निवासी 39 वर्षीय बबीता की उसके रिश्ते में लगने वाले देवर ने ही चाकुओं से ताबड़तोड़ गोदकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे घर की है। बबीता दो बच्चों की मां थी। बबीता की हत्या के बाद उसके आरोपी देवर ने भी खुद का सिर दीवार से पटककर आत्महत्या की कोशिश की। बताया जाता है कि आरोपी मृतक महिला से शादी करना चाहता था लेकिन महिला ने जब उसे कोई रिस्पांस नहीं दिया तो उसने इसी गुस्से में आकर पहले महिला की हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया।