ताजा समाचारहरियाणा

रामपाल माजरा ने कांग्रेस पर किए कटाक्ष कहा, सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली

रामपाल माजरा ने कांग्रेस पर किए कटाक्ष कहा, सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली

Satyakhabarindia

INLD News : इनेलो ने कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे पर कटाक्ष किए हैं। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को क्या अब वोट चोरी नजर आई है, यह तो वही बात हुई कि सौ चूहें खाकर बिल्ली हज को चली। कांग्रेस पार्टी ने अपनी सत्ता के दौरान सत्ताधारी सरकारों को तोड़कर, अपनी सरकार बनाना, बहुमत पाए दलों को शपथ न लेने देना, इमरजेंसी लगाकर देश के बड़े-बड़े नेताओं को जेल के अंदर बंद करना। यह सब कांग्रेस पार्टी ने अपनी सत्ता के दौरान किए थे और अब वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। रामपाल माजरा आज रोहतक में स्थित इनेलो कार्यालय के अंदर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे।

2026 तक पूरे हरियाणा में इनेलो पार्टी की लहर होगी- रामपाल माजरा

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा प्रदेश सरकार के दौरान घोटालों की भरमार रही है। चाहे वह धान घोटाला हो, शराब घोटाला हो या फिर रजिस्ट्री घोटाला। इसकी लिस्ट काफी लंबी है और इन सब घोटालों में भारतीय जनता पार्टी के नेता अधिकारी व कर्मचारी शामिल है। जिनकी लिस्ट काफी लंबी है और ऐसे ही मुद्दों को लेकर इनेलो पार्टी सड़क पर लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर काम चल रहा है और 2026 तक पूरे हरियाणा में इनेलो पार्टी की लहर होगी। इस दौरान अन्य पार्टियों से नेता इनेलो पार्टी में शामिल भी होंगे।

उन्होंने जेजेपी को जवाब देते हुए कहा कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने अपने जीते जी ही इनेलो पार्टी की कमान अभय सिंह चौटाला को दे दी थी और आम जनता के सामने यह मैसेज दिया था कि उनके राजनीतिक वारिस अभय सिंह चौटाला ही है। अब पोस्टर तो बड़े नेताओं के कोई भी लगा सकता है। हम तो चाहते हैं कि चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला का फोटो बीजेपी और कांग्रेस पार्टी भी अपने बैनर पर लगाएं।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़े, घरेलू गैस सिलेंडर का पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button