लोगों के 100 करोड रुपए लेकर कंपनी हुई फरार, थानेसर पुलिस ने किया मामला दर्ज बॉलीवुड स्टार अरबाज खान ने की थी कंपनी की प्रमोशन
लोगों के 100 करोड रुपए लेकर कंपनी हुई फरार, थानेसर पुलिस ने किया मामला दर्ज बॉलीवुड स्टार अरबाज खान ने की थी कंपनी की प्रमोशन

Satya Khabar,Panchkula
100 Crore Fraud : हरियाणा से एक कंपनी 100 करोड़ रुपए लोगों के इन्वेस्ट करवा कर फरार हो गई। इस मामले में सफीदों सदर थाना पुलिस ने दिल्ली के एक पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई है। इस कंपनी की प्रमोशन के लिए बॉलीवुड स्टार अरबाज खान भी कुरुक्षेत्र आए थे। कंपनी ने 5% ब्याज का लालच दिया था जिसके लालच में लोग फंसते चले गए। बाद में कंपनी लोगों के पैसे लेकर फरार हो गई।
दिल्ली के राजेश जैन ने थानेसर पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके परिवार के साथ 3 करोड रुपए का फ्रॉड किया गया है। उसके खुद के सत्सत लख रुपए कंपनी में लगे हैं जबकि उसने अपने छोटे भाई अजय जैन, नीता जैन, विजय जैन, सुशील गोयल, सीमा गोयल, संतोष गोयल, आशु बंसल, कमल बंसल और अंकित के भी पैसे इस कंपनी में इन्वेस्ट करवाए थे जो कुल 3 करोड रुपए हैं।
पहले छोटे प्रॉफिट से भरोसा करवाकर ऐंठ ली बड़ी राशि
48 महीने की फिक्स डिपॉजिट स्कीम नई दिल्ली में ईस्ट कैलाश में रहने वाले राजेश जैन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मेरा दिल्ली में प्रॉपर्टी का सेल-परचेज का काम है। आरोपी रामशरण भारद्वाज, गौरव राणा और दिनेश मेहता ने 2022 में मेटा-फ कंपनी रजिस्टर कराई थी। कंपनी के जरिए आरोपी प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट, वर्चुअल असिस्टेंट, शेयर मार्केट, क्रिप्टो माइनिंग और ब्रोकरेज का काम करते थे। आरोपियों ने 48 महीने की फिक्स डिपॉजिट स्कीम भी चलाई थी।पहले 10 हजार, फिर 15 लाख लगाए राजेश ने आगे बताया कि एक जानकार के जरिए मैंने पहले 10 हजार लगाए। इसमें 4 प्रतिशत ब्याज मिला। कमीशन काटने के बाद 360 रुपए का फायदा हुआ। फिर 10 लाख लगाए, जिसका आरोपियों ने एग्रीमेंट भी किया। एक महीने के बाद कमीशन काटकर 10 लाख रुपए ब्याज समेत मिले। विश्वास होने पर 15 लाख रुपए इन्वेस्ट कर दिए। एक महीने बाद ब्याज के साथ पैसे वापस आ गए।

कंपनी संचालकों ने बना ली दूसरी कंपनी
राजेश ने बताया कि हमने कंपनी से जमीन के कागजात और डिटेल मांगी, लेकिन आरोपी टालमटोल करने लगे। फिर आरोपियों ने फोन उठाने भी बंद कर दिए। तब वे कंपनी के दफ्तर पहुंचे, मगर यहां कंपनी का दफ्तर बंद मिला। वे चीका और करनाल ऑफिस भी गए, यहां भी कोई नहीं था। छानबीन से पता चला कि कंपनी के संचालक के खिलाफ लाडवा और थानेसर सदर थाने में धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। ज्यादा छानबीन करने पर हाईकोर्ट में चल रहे केस की जानकारी भी मिली, जिसमें कई लोगों ने एक साथ मिलकर केस डाला हुआ है। 100 करोड़ की ठगी कर दूसरी कंपनी खोली जैन ने बताया कि आरोपियों ने हमारे साथ-साथ अन्य लोगों के साथ करीब 100 करोड़ रुपए की ठगी कर रखी है। अब आरोपी अपनी पहली कंपनी को बंद करके दूसरी कंपनी में काम कर रहे हैं। इस कंपनी के जरिए आरोपी लोगों को दुबई में फ्लैट दिलाने के नाम पर पैसा इन्वेस्ट करवा रहे हैं।
अरबाज खान ने की थी कंपनी की प्रमोशन
लोग कंपनी के साथ जुड़ जाएं, इसलिए 2023 में एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान को भी प्रमोशन के लिए बुलाया गया था। जिससे निवेशकों को लगा कि यह एक वैध योजना है। राजेश का आरोप है कि कपंनी ने हरियाणा के साथ पंजाब के भी रिटायर्ड फौजी और प्रॉपर्टी डीलर समेत 100 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया। दिल्ली के राजेश जैन की शिकायत पर थानेसर सदर थाने में पुलिस ने संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थानेसर सदर थाना के एडिशनल SHO विजय कुमार ने बताया कि राजेश जैन ने SP को शिकायत सौंपी थी। कंपनी के संचालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच इकनॉमिक सेल काे सौंपी गई है।