ताजा समाचारवायरलहरियाणा

सफीदों सदर थाने में एक ही दिन में हुए पोक्सो एक्ट के दो मामले दर्ज

POCSO Act : जींद जिले के सफीदों सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ही दिन में दो मामले पोक्सो एक्ट में दर्ज हुए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Satyakhabarindia

Satya Khabar, Panchkula

POCSO Act : जींद जिले के सफीदों सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ही दिन में दो मामले पोक्सो एक्ट में दर्ज हुए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

 

DHBVN का कमाल, उपभोक्ता को दिया 78 करोड़ 92 लाख का बिजली बिल

प्रवासी नाबालिग लड़की के साथ बनाए नाजायज संबंध, लड़की प्रेग्नेंट

एक गांव के व्यक्ति द्वारा एक महाराष्ट्र की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट और बीएनएस की अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। इस मामले में बताया गया है कि आरोपी द्वारा नाबालिक लड़की के साथ नाजायज संबंध बनाने से लड़की गर्भवती हो गई है।

महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव रोहड़ के जोरा सिंह ने 12 फरवरी 2025 को गांव में उसकी लड़की जिसकी उम्र 17 साल 2 महीने थी उसके साथ जबरदस्ती नाजायज संबंध बनाए जिससे उसकी लड़की प्रेग्नेंट हो गई। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर जोरा सिंह के खिलाफ पास्को एक्ट और बीएनएस की अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nashik Businessman Scandal: नासिक का रविंद्र 100 से ज्यादा महिलाओं का शोषण, 87 अश्लील वीडियो

गांव की ही लड़की से रेप

सफीदों के एक गांव में गांव के ही व्यक्ति द्वारा गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सफीदों सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपने ही गांव के अंकुश नामक एक व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगाया है कि अंकुश 13 दिसंबर की रात को करीब 10:00 बजे उसके घर से उसकी नाबालिग लड़की को उठाकर अपने पुराने घर में ले गया। जब वह अपनी लड़की की तलाश करते हुए

 

AJL मामले में प्रवर्तन निदेशालय हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौती

वहां पहुंचे तो उन्हें अपनी लड़की और अंकुश की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने दरवाजा खुला तो अंकुश मौका पाकर भाग गया। लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब उसने अपनी लड़की से पूछा तो उसकी लड़की ने बताया कि अंकुश ने उसके साथ कई बार गलत काम किया है और वह अपनी बदनामी के डर से चुप थी। महिला ने आरोपी अंकुश पर आरोप लगाया कि उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे वह उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
सफीदों सदर थाना पुलिस ने अंकुश के खिलाफ पास्को एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button