हरियाणा में हर आठवां वोट हुआ चोरी : राव नरेंद्र सिंह दिल्ली के रामलीला मैदान में गरजे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष
हरियाणा में हर आठवां वोट हुआ चोरी : राव नरेंद्र सिंह दिल्ली के रामलीला मैदान में गरजे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष

Satya Khabar Panchkula
HPCC President Rao Narender Singh : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में 25 लाख वोटो की चोरी कर सरकार बनाने का काम किया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में हर आठवां वोट फर्जी था।
वर्तमान सरकार को भंग कर देश का नेतृत्व राहुल गांधी के हाथ में दिया जाना चाहिए
राहुल नरेंद्र सिंह ने कहा कि वह इस बात को लेकर हरियाणा की कोने-कोने में गए हैं और हरियाणा का हर नागरिक चाहता है कि यह सरकार भंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलकर, ईवीएम में गड़बड़ी करके और वोट प्रतिशत बढ़ाकर भारी गड़बड़ी की है, जिसके माध्यम से भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के लोग राहुल गांधी को उनके समर्थन करने के लिए यहां पहुंचे हैं। हरियाणा के लोग चाहते हैं कि वर्तमान सरकार को भंग कर देश का नेतृत्व राहुल गांधी के हाथ में दिया जाना चाहिए ताकि आने वाले समय में कांग्रेस देश के लोगों की और गरीब किसानों की सेवा कर सके।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा के दर्द को समझाया और हरियाणा की पीड़ा को प्रेस के सामने उजागर करते हुए उन्होंने 25 लाख वोटो की चोरी का मामला उजागर किया है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज की इस रैली में भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस बात को साबित कर दिया है कि लोग यह मानते हैं कि वर्तमान सरकार वोट चोरी के सहारे बनी हुई सरकार है।