ताजा समाचारवायरलहरियाणा

बॉयलर फटने से गलू बनाने वाली फैक्ट्री हुई ध्वस्त, लगी आग

पड़ोस के लोगों में फैली दहशत, घटना के समय दर्जन भर मजदूर थे अंदर, आधा दर्जन से ज्यादा निकाले

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

हरियाणा में एसीआर प्रणाली में बड़ा बदलाव, डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम बनेगा

Boiler Blast : बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-बी में शुक्रवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लॉट नंबर 2224 स्थित क्लासिक कोल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से भीषण धमाका हुआ, जिसके बाद 2 मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई और पूरी बिल्डिंग का लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय फैक्ट्री में कैमिकल और ग्लू बनाने का काम चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उस समय फैक्ट्री में करीब 10 से 12 मजदूर काम कर रहे थे। वहीं फैक्ट्री के बाहर कार्य कर रहे 7 से 8 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर अभी भी दो लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली हाईकोर्ट का सीधा आदेश, एशियाई खेलों के ट्रायल में विनेश को करो शामिल

सूचना मिलते ही फायर विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। पुलिस व प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता आग पर पूरी तरह से काबू पाना है। आग बुझाने के बाद ही मलबे को हटाने का काम शुरू किया जा सकेगा और तभी यह स्पष्ट हो पाएगा कि फैक्ट्री के अंदर कितने कर्मचारी फंसे हुए हैं।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि अब तक 7 लोगों को मलबे से बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती करवाया गया है। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बदमाशों पर भारी पड़ा गुरुवार, हरियाणा में तीन जगह मुठभेड़ में पांच बदमाश घायल

1. #HaryanaNews 2. #BahadurgarhIncident 3. #BoilerExplosion 4. #FactoryFire 5. #SafetyFirst 6. #IndustrialAccident 7. #FireSafety 8. #HaryanaFire 9. #EmergencyResponse 10. #GalvanizedFactory 11. #DisasterManagement 12. #LocalNews 13. #CommunitySafety 14. #HaryanaUpdates 15. #FireInvestigation 16. #IndustrialSafety 17. #BahadurgarhNews 18. #CrisisResponse 19. #HaryanaIndustry 20. #FireAwareness

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button