ताजा समाचारवायरलहरियाणा

युवा पीढ़ी को बेरोजगार आलसी और कॉकरोच कहना युवाओं का अपमान : अर्जुन चौटाला

बोले, युवा ईमेल से सवाल भेजें जवाब मैं मांगूंगा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Arjun Chautala : प्रदेश के इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा है कि विधायक बनने से पहले वह उसी युवा पीढ़ी का हिस्सा हैं, जिसे बेरोजगार, आलसी और “कॉकरोच” जैसे शब्दों से संबोधित किया गया। उन्होंने इसे युवाओं के आत्मसम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। चौटाला ने कहा कि देश का युवा टैक्स देता है, पढ़ाई करता है और नौकरी करके देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देता है। ऐसे युवाओं को “कॉकरोच” कहना गलत है।

हरियाणा पुलिस भर्ती : सुबह के सत्र में करवाया जाएगा PST

उन्होंने सवाल उठाया कि जिन युवाओं को आलसी और पैरासाइट कहा जा रहा है, उन्हीं से देश सेवा, सेना में भर्ती होने और जागरूक नागरिक बनने की उम्मीद भी की जाती है।

अर्जुन चौटाला ने कहा कि पिछले तीन दिनों से यह मुद्दा उनके मन में चल रहा था और वह राजनीति व संगठनात्मक सोच में बदलाव देखना चाहते हैं। चौटाला ने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी मूवमेंट इतनी तेजी से बढ़ा कि उसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स बीजेपी के इंस्टाग्राम पेज से आगे निकल गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मूवमेंट लोकप्रिय होने के बाद रातों-रात उसका सोशल मीडिया पेज बंद कर दिया गया, ताकि युवाओं की आवाज दबाई जा सके।

इनेलो विधायक ने कहा कि कॉकरोच को दस बार भी कुचलोगे तो भागना आपको ही पड़ेगा। उन्होंने इसे युवाओं के संघर्ष और जिद का प्रतीक बताया।

अर्जुन चौटाला ने कहा कि वह खुद को भी इस मुहिम का हिस्सा मानते हैं और “कॉकरोच जनता पार्टी” के साथ एक विधायक भी खड़ा है। उन्होंने कहा कि विधायक के तौर पर उन्होंने किसी नेता या पार्टी नहीं, बल्कि संविधान की शपथ ली है। संविधान हर नागरिक को सरकार से सवाल पूछने और जवाब मांगने का अधिकार देता है। अर्जुन चौटाला ने कहा कि अगर जनता अपने विधायक से सवाल नहीं पूछ सकती, तो जनप्रतिनिधित्व का कोई अर्थ नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि जनता के सवालों का जवाब देना विधायक की जिम्मेदारी है।

रोहतक में दुकानों में आग के हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख की सहायता

उन्होंने युवाओं से राज्य और देश के बड़े मुद्दों पर सवाल भेजने की अपील की। चौटाला ने कहा कि एक विधायक को हर महीने तीन सवाल पूछने का अधिकार होता है और वह युवाओं की आवाज विधानसभा तक पहुंचाएंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि यदि उन्हें किसी मुद्दे पर सवाल उठाना है तो वे ई-मेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

पूरे देश में इस समय कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा हो रही है। हरियाणा में युवाओं के बीच बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर पहले से नाराजगी रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर “मैं भी कॉकरोच” जैसे ट्रेंड्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई हरियाणा आधारित इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज भी इस कंटेंट को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश में जिस प्रकार से अब कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा हो रही है उसे देखते हुए इनेलो के विधायक अर्जुन चौटाला ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

बता दें कि “कॉकरोच जनता पार्टी” फिलहाल कोई आधिकारिक चुनावी पार्टी नहीं है, बल्कि युवाओं के गुस्से, बेरोजगारी और सिस्टम पर व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ एक डिजिटल मूवमेंट माना जा रहा है। इस मूवमेंट में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के विधायक अर्जुन चौटाला से जुड़े बयान और सोशल मीडिया चर्चाओं के बाद हरियाणा की राजनीति में भी “कॉकरोच पार्टी” को लेकर बहस शुरू हो गई है।

1. #HaryanaYouth 2. #ArjunChautala 3. #YouthEmpowerment 4. #UnemploymentIssues 5. #RespectTheYouth 6. #HaryanaPolitics 7. #INLD 8. #YouthVoices 9. #ChallengingStereotypes 10. #EmpowerHaryana 11. #YouthInAction 12. #HaryanaFuture 13. #InspiringChange 14. #YouthLeadership 15. #SocialJustice 16. #HaryanaDevelopment 17. #YouthAwakening 18. #PositiveChange 19. #HaryanaUnity 20. #VoicesOfHaryana #cockroach

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया का इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button