हरियाणा में गर्मी का कहर, 38 साल बाद सबसे गर्म रात, भिवानी में न्यूनतम तापमान 36.6
आज दिन में बरसेगी आसमान से आज, रात को कुछ स्थानों पर आंधी की संभावना

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में लगातार तीसरे दिन भीषण गर्मी जारी रही। बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में थोड़ी नरमी दिखी। औसत अधिकतम तापमान में 0.9 की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के सभी जिलों में दो डिग्री तक तापमान कम हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 45.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि रोहतक में 45.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। रोहतक में लगातार दो दिन से अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया जा रहा था। मौसम विभाग में शुक्रवार को पूरे हरियाणा में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को हरियाणा में दिन का तापमान बढ़ सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 22 मई की रात और 23 मई को पश्चिमी विक्षोभ तथा राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में आंशिक बादलवाही, धूलभरी हवाएं और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि 24 मई से 27 मई तक प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क और अत्यधिक गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दिनों कई स्थानों पर हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 22 से 23 मई के बीच भी कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने के बाद फिर से गर्मी तेज होने की संभावना है। हरियाणा में रात के टेंपरेचर ने 38 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भिवानी में रात का पारा 36.6 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले 1988 में गुरुग्राम में यह 34.8 डिग्री दर्ज हुआ था।
बढ़ती गर्मी की वजह से कूलर, पंखे व एसी भी ज्यादा चलने लगे हैं। जिसके कारण बिजली डिमांड भी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में बिजली की डिमांड बढ़कर 26 करोड़ यूनिट से ज्यादा हो गई है। जो पिछले हफ्ते से साढ़े 4 करोड़ यूनिट ज्यादा है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान

बृहस्पतिवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक बना हुआ है। जिसके कारण लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रोहतक में 45.5 डिग्री, हिसार में 44.3 डिग्री, अंबाला में 44.2 डिग्री और नारनौल में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। करनाल में अधिकतम तापमान 43.8, भिवानी में 44.0, चरखी दादरी में 41.6, गुरुग्राम में 42.6, झज्जर में 42.0, जींद में 44.1, नूंह में 43.3, पलवल में 41.9, रेवाड़ी में 41.6 और सोनीपत में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रात के तापमान ने तोड़ा रिकार्ड

प्रदेश में रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। इससे रात को भी राहत नहीं मिल रही। भिवानी में न्यूनतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश में हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह व रोहतक का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। जिससे रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। सोनीपत में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। अंबाला में न्यूनतम तापमान 27.8, करनाल में 24.8, रोहतक में 26.2, गुरुग्राम में 25.5, झज्जर में 28.8, जींद में 29.9, रेवाड़ी में 29.3, यमुनानगर में 25.8 और पलवल में 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में आज दिन के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में कल के मुकाबले 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इस दौरान मौसम विभाग ने प्रदेश के झज्जर, रोहतक, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में रात के समय गर्मी बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में कुछ स्थानों पर रात को तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।
1. #HaryanaHeatWave
2. #BhiwaniTemperature
3. #HottestNight
4. #ClimateCrisis
5. #HeatwaveAlert
6. #ExtremeWeather
7. #HaryanaWeather
8. #RecordTemperatures
9. #StayCoolHaryana
10. #HeatwaveImpact
11. #BhiwaniHeat
12. #WeatherUpdate
13. #HaryanaNews
14. #Heatwave2023
15. #SummerHeat
16. #HaryanaResidents
17. #HeatSafety
18. #ClimateAwareness
19. #HaryanaInFocus
20. #WeatherWatchHaryana