ताजा समाचार

BJP अध्यक्ष पद की बड़ी दावेदारी में हुआ ये ट्विस्ट: मनोहर लाल खट्टर ने खोला पर्दा

Satyakhabarindia

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं में बिहार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की खबर ने सबको चौंका दिया है। खासकर जब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी इस पद के लिए सामने आ रहा था। हाल ही में TV9 नेटवर्क के कार्यक्रम “बुनियाद भारतवर्ष” में मनोहर लाल खट्टर ने इस मसले पर खुलकर बात की और कई दिलचस्प बातें सामने आईं।

मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया महीनों पहले शुरू हो गई थी। इस प्रक्रिया में करीब 10 से 15 प्रमुख नेताओं से अलग-अलग विचार लिए गए। जब उनसे पूछा गया कि अध्यक्ष के लिए उनका सुझाव क्या था, तो खट्टर ने साफ कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ऊर्जावान और युवा नेता के लिए होना चाहिए। उन्होंने खुद को 71 साल की उम्र में इस पद के लिए उपयुक्त न बताते हुए, यह भी माना कि पार्टी को नई ऊर्जा की जरूरत है।

सरकारी स्कूलों में ड्रॉप आउट रेट कम कर नामांकन बढ़ाने की तैयारी

जब नितिन नबीन के नाम की बात आई तो खट्टर ने बताया कि यह उनके लिए भी आश्चर्यजनक था, क्योंकि पहले कभी इस नाम के बारे में सुना नहीं गया था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने कई नामों पर विचार किया और अंत में नितिन नबीन को चुना गया। खट्टर ने यह भी कहा कि अध्यक्ष पद के लिए सैकड़ों लोगों के नाम चर्चा में थे और यह निर्णय अचानक नहीं लिया गया।

मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी की कार्यप्रणाली की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी की कार्यसंस्कृति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया विश्वसनीय और बेहतर है। उन्होंने आशा जताई कि नितिन नबीन का कार्यकाल सफल रहेगा और पार्टी का भविष्य उज्जवल होगा।

DHBVN का कमाल, उपभोक्ता को दिया 78 करोड़ 92 लाख का बिजली बिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button