दरोगा पर घर में घुसकर महिला से बदतमीजी का आरोप, दरोगा लाइन हाजिर, जांच शुरू

Satyakhabar, Jind
जींद जिले के गांव रामराय में एक घर में घुसकर एक पुलिस कर्मचारी द्वारा महिलाओं के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जींद पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने आरोपी पुलिस कर्मचारी को तुरंत लाइन हाजिर करके जांच के आदेश दिए हैं। आरोपी पुलिस कर्मचारी जींद टेंडरी मोड़ पुलिस चौकी में तैनात था।
रामराय गांव की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक के नाम दी एक शिकायत में कहा है कि 16 जनवरी को रात के साढ़े ग्यारह बजे यशवीर सिंह खाण्डा एएसआई जो शराब के नशे में धूत था। उसके घर में जबरदस्ती घुस गया। उस समय घर पर महिला, उसकी बहन और बच्चे थे। उनके बच्चे का जन्म दिन था। महिला व उसकी बहन जाग रहे थे। एएसआई यशवीर ने जबरदस्ती दरवाजा खोल दिया और उसके साथ अश्लील हरकत की और उसका हाथ पकड़कर अन्दर ले गया। शिकायत में कहा गया है कि यशवीर सरकारी वाहन एचआर 56 जीवी-1502 में आया था और इसके साथ एक ड्राईवर व तीन अन्य पुलिस वाले थे, जो घर के बाहर खड़े थे। महिला का आरोप है कि यशवीर ने उसकी लड़की के साथ गाली-गलौच और बदतमीजी की।
जब उन्होंने उनकी गाड़ी को घेरा और 112 पर डायल करके पुलिस को बुलाया तो यशवीर देकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। महिला का कहना है कि इस घटना का वीडियो उनके पास है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आज सुबह यशवीर सिंह ने अपने मोबाइल से 8:12 बजे फोन किया और शिकायत ना करने की धमकी दी।
इस मामले में जींद के पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच अगले 4-5 दिनों में पूरी कर ली जाएगी।
#PoliceAccusation #OfficerMisconduct #Investigation #JusticeForVictims #LawEnforcement #PublicTrust #Accountability #WomenSafety #DomesticViolation #PoliceEthics #CommunitySupport #JusticeSystem #VictimRights #TruthMatters #ProtectAndServe #StandUp #SocialJustice #Awareness #SpeakOut #EndImpunity