ताजा समाचारवायरलहरियाणा

अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नियंत्रण अब हरियाणा सरकार के हाथ में

अमित अग्रवाल को यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया, छात्रों का भविष्य रहेगा सुरक्षित

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Al-Falah University : दिल्ली कार बम धमाके से चर्चा में आई हरियाणा के फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी को हरियाणा सरकार ने अपने नियंत्रण में कर लिया है। सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल को यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया और अब संस्थान के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की जिम्मेदारी देखेंगे।

नवरात्रि के पहले दिन कुट्टू का आटा खाकर 25 लोग बेहोश

हरियाणा सरकार ने यह कार्रवाई दिल्ली ब्लास्ट में यूनिवर्सिटी के कुछ डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद की गई है। सरकार ने साल 2025 विधानसभा में हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (संशोधन) विधेयक पास किया था। इसमें पुराने नियमों में बदलाव कर सरकार को निजी विश्वविद्यालयों के प्रबंधन को भंग कर उनके संचालन का अधिग्रहण करने का अधिकार दिया गया है।

यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों की बड़ी साजिश थी

दिल्ली के लाल किला कार धमाके के फिदायीन डॉक्‍टर उमर नबी इसी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में काम करता था। 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया। आतंक के इस नेटवर्क में यूनिवर्सिटी के दूसरे डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ शाहीन सईद जांच एजेंसी एनआईए की गिरफ्त में हैं। एनआईए एजेंसी गिरफ्तार किए गए डॉक्टरों को कई बार यूनिवर्सिटी भी जांच के लिए लेकर आई है। यूनिवर्सिटी के मुखिया भी इस समय ईडी की गिरफ्त में हैं। उन पर धन शोधन के कई आरोप हैं।
यूनिवर्सिटी में आंतकी नेटवर्क का खुलासा होने के बाद हरियाणा सरकार की तरफ से कमेटी जांच करने के लिए कमेटी बनाई गई थी। आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्रा ने यूनिवर्सिटी के मामलों की जांच की थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने यह कदम उठाते हुए यूनिवर्सिटी का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। जांच में यूनिवर्सिटी में कई अनियमितताएं पाई गई थीं। अमित अग्रवाल के प्रशासक के तौर पर काम संभालने के बाद कुछ नई नियुक्तियां की गई हैं।

कांग्रेस के 12 विधायक थे सतीश नांदल के संपर्क में, मोहनलाल बडोली का बड़ा दावा

नए लोगों की नियुक्ति

जेसी बोस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजय रंगा को अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नया उप कुलपति बनाया गया है। जबकि डॉ. राजीव कुमार सिंह को परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी रवि कुमार शर्मा और रजिस्ट्रार डॉ मेहा शर्मा को बनाया गया है। वही अभिनव और राजदीप को प्रशासनिक कार्यों को करने की जिम्मेदारी की गई है। सभी कि नियुक्ति जेसी बोस यूनिवर्सिटी  से की गई है। हालांकि, यूनिवर्सिटी की फैकल्टी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “यूनिवर्सिटी पहले की तरह ही संचालित होती रहेगी और छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। केवल वित्तीय और प्रशासनिक मामलों का प्रबंधन सरकार करेगी।” यूनिवर्सिटी में करीब 1,700 छात्र अध्ययनरत हैं।

 

जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

#AlFalahUniversity #HaryanaGovernment #EducationInHaryana #UniversityUpdates #HigherEducation #GovernmentControl #CollegeNews #HaryanaEducation #UniversityAnnouncement #AcademicGrowth #StudentCommunity #LatestNews #LeadershipChanges #HaryanaNews #UniversityLife #FutureOfEducation #CampusNews #AcademicExcellence #HaryanaUniversities #EducationReform

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button