ताजा समाचारवायरलहरियाणा

क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी पांच कांग्रेस विधायकों के नाम हुए सार्वजनिक

कांग्रेस ने रतिया के विधायक जरनैल सिंह को भी भेजा कारण बताओ नोटिस, चार को पहले ही नोटिस हो चुका जारी

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Congress MLA cross voting : हरियाणा कांग्रेस में विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग का मामला इस समय पूरी तरह से सुर्खियों में है। इस मामले में कांग्रेस हाईकमान ने सभी पांच विधायकों के नाम सार्वजनिक किए हैं लेकिन इन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग से साफ तौर पर इनकार किया है। जिन विधायकों को नोटिस जारी किए गए हैं उनमें नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, साढौरा से विधायक रेनू बाला, पुनहाना से विधायक मोहम्मद इलियास, हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल, रतिया से विधायक जरनैल सिंह शामिल हैं। कांग्रेस नोटिस पाने वाले विधायकों ने साफ किया है कि उनका क्रॉस वोटिंग से कोई सरोकार नहीं है।
कल हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष से भी मिला था। कांग्रेस इस मामले में अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी भी कर रही है। कांग्रेस विधायकों के वोट रद्द होना या उनके द्वारा क्रॉस वोटिंग करना कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी कांग्रेस के विधायक क्रॉस वोटिंग करते रहे हैं या उनके वोट रद्द होते रहे हैं लेकिन जितना बवाल इस बार मच रहा है इससे पहले कभी इतना बवाल नहीं मचा।
माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने विधायकों को कारण बताओ नोटिस का जवाब मिलने के बाद उन्हें माफ भी कर सकती है और भविष्य के लिए उन्हें कड़ी चेतावनी जारी कर सकती है। पहले दौर में जहां कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को नोटिस जारी किए हैं वहीं अब कांग्रेस उन विधायकों को भी नोटिस जारी करने की तैयारी में है जिनके वोट रद्द हुए हैं। कांग्रेस ने अपने विधायकों को वोटिंग प्रक्रिया को पहले से ही समझा दिया था। हिमाचल दौरे में इन विधायकों को बाकायदा ट्रेनिंग भी दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद चार विधायकों के वोट रद्द होने को कांग्रेस गंभीरता से ले रही है।

संगीत निर्देशक से गैंगस्टर बने राव इंद्रजीत दुबई पुलिस ने गिरफ्तार

कांग्रेस विधायकों की सदस्यता

राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस विधायक की सदस्यता को लेकर भी चर्चा चलती है। यहां नियम यह कहता है कि अगर कोई विधायक अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ता है तो उसकी सदस्यता खत्म हो जाएगी, लेकिन अगर पार्टी किसी विधायक को निष्कासित करती है तो उसकी सदस्यता बरकरार रहेगी और उसे असंबद्ध विधायक के रूप में सदन में मान्यता मिलेगी। फिलहाल किसी भी विधायक द्वारा पार्टी छोड़ने की कोई संभावना नहीं है और ऐसे में उनकी सदस्यता जाने का भी कोई खतरा नहीं है।

कुलदीप वत्स के बदले-बदले से हैं तेवर

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के बाद झज्जर के बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के तेवर बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। पहले तो उन्होंने पार्टी के साथ नाराजगी जाहिर की। इसके बाद अब अपनी फेसबुक आईडी की डीपी से दीपेंद्र हुड्डा के साथ फोटो हटा दी। कुलदीप पिछले तीन दिनों से अपने क्षेत्र में नजर भी नहीं आए हैं और उनका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। इस बीच उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
बता दें कि कुलदीप पर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने के भी आरोप लगे थे। हालांकि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनकी पैरवी करते हुए कहा था कि कुलदीप ने कांग्रेस को ही वोट दिया है। नोटिस पाने वाले विधायकों में भी कुलदीप का नाम नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि कुलदीप वत्स का नाम वोट रद्द होने वाले विधायकों की सूची में हो सकता है।

कांग्रेस की गवर्नर को शिकायत

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गवर्नर से शिकायत की। विधायकों ने कहा कि सत्तासीन पार्टी बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इस दौरान कांग्रेस ने चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर आईएएस पंकज अग्रवाल के खिलाफ भी शिकायत की। कांग्रेस विधायकों ने अपनी शिकायत में लिखा है कि राज्यसभा के दो सदस्यों के निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव की प्रक्रिया को सत्ताधारी दल ने नियमों का उल्लंघन किया है। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया को संचालित कराने वाले आईएएस अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका भी पक्षपातपूर्ण, अत्यंत अनुचित और निंदनीय थी।

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

#CongressMLAs #CrossVote #PoliticalNews #MLANames #IndiaPolitics #Elections2023 #APolitics #VoteCasting #PartyPolicies #DemocracyInAction #PoliticalDrama #InsiderNews #PoliticalUpdate #ElectionSeason #VoteTransparency #PoliticalAccountability #CommunityEngagement #PublicInterest #UnityInDiversity #ActionAgainstCorruption

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button