क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात 'अमित भाऊ गैंग' का सदस्य बताया

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Crime and Politics : प्रदेश के पानीपत में JJP के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादयान से 5 करोड रुपए की फिरौती मांगे जाने का मामला सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। ‌धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात ‘अमित भाऊ गैंग’ का सदस्य बताया है। पुलिस ने देवेंद्र कादियान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा की राजनीति के दिग्गज परिवार से संबंध रखने वाले देवेंद्र कादयान हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सतबीर कादयान के पुत्र हैं और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जीजा हैं।
जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान को जान से मारने की धमकी देकर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात ‘अमित भाऊ गैंग’ का सदस्य बताया है।
जानकारी के अनुसार, पानीपत के सेक्टर-11 निवासी देवेंद्र कादियान के मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल और वॉयस रिकॉर्डिंग के जरिए यह धमकी दी गई है। बदमाशों ने साफ तौर पर कहा कि यदि 5 करोड़ रुपए नहीं दिए गए, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। फिरौती मांगने के लिए कुख्यात गैंगस्टर अमित भाऊ के नाम का इस्तेमाल किया गया है, जिसके बाद पुलिस महकमा और सतर्क हो गया।

संगीत निर्देशक से गैंगस्टर बने राव इंद्रजीत दुबई पुलिस ने गिरफ्तार

एक बड़े राजनीतिक चेहरे और पूर्व विधानसभा स्पीकर के बेटे से सरेआम फिरौती मांगे जाने की घटना से शहर के व्यापारियों और राजनीतिक गलियारों में चिंता का माहौल है। अमित भाऊ गैंग पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है, जिसे देखते हुए एसटीएफ (STF) भी इस मामले पर नजर रख रही है।

कौन हैं देवेंद्र कादियान?

देवेंद्र कादियान हरियाणा की राजनीति के एक स्थापित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। देवेंद्र कादियान हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर और इफ्को (IFFCO) के पूर्व चेयरमैन स्व. सतबीर सिंह कादियान के सुपुत्र हैं। वे हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जीजा हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने गन्नौर विधानसभा सीट से जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने वर्तमान में भाजपा सरकार में मंत्री महिपाल ढांडा को कड़ी टक्कर देते हुए करीब 47 हजार 500 वोट हासिल किए थे।

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

पुलिस की कार्रवाई

देवेंद्र कादयान की शिकायत मिलते ही पानीपत पुलिस ने तुरंत बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल और सीआईए (CIA) की टीमें उस नंबर को ट्रेस करने में जुटी हैं जिससे धमकी भरी कॉल आई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से देवेंद्र कादियान के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

#JJP #RansomAlert #CrimeNews #SecurityIncreased #VicePresident #5CroreDemand #PoliceProtection #SafetyFirst #CurrentEvents #BreakingNews #PoliticalChallenges #StatePolitics #AlertThePublic #LawAndOrder #SafetyMeasures #CrimeInvestigation #JusticeServed #RiskManagement #PublicSafety #CommunitySupport

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button