ताजा समाचारवायरलहरियाणा

नवरात्रि के पहले दिन कुट्टू का आटा खाकर 25 लोग बेहोश

उल्टी-दस्त और बुखार के बाद हुए बेहोश, सभी अस्पताल में दाखिल

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Faridabad News : नवरात्रि के पहले ही दिन फरीदाबाद में कुट्टू का आटा खाने से फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। सेक्टर-50 की डबुआ कॉलोनी में करीब 25 लोग अचानक बीमार पड़ गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उल्टी-दस्त, तेज पेट दर्द, बुखार और कुछ मामलों में बेहोशी जैसी शिकायतों के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक ही दुकान से खरीदा गया था आटा
जानकारी के अनुसार, सभी प्रभावित लोगों ने व्रत खोलने के लिए एक ही दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। किसी ने रोटी बनाई तो किसी ने पकोड़े बनाकर खाए। देर रात अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और एक-एक कर लोग बीमार होते चले गए।

हरियाणा के पांच युवाओं को खाड़ी देशों से निकालने में मिली सफलता

मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी के निवासी पुलकित, माया, प्रीति, जॉनी, कपिल और मोहित सहित कई लोगों ने व्रत खोलने के लिए अपने घर के पास स्थित एक दुकानदार से कुट्टू का आटा खरीदा था। रात के समय सभी ने उसी आटे से पकोड़े बनाकर प्रसाद के रूप में खाया और फिर सोने चले गए। देर रात में अचानक एक-एक कर सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी को तेज पेट दर्द हुआ, तो किसी को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। कई लोगों को ठंड लगने लगी, बुखार और सिर दर्द के साथ बदन दर्द की शिकायत भी सामने आई। देखते ही देखते सभी की हालत बिगड़ती चली गई।

अस्पताल में मचा हड़कंप

स्थिति गंभीर होने पर सभी मरीजों को तुरंत एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टर सेवाराम रतन के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे से लगातार मरीज अस्पताल पहुंचते रहे। कुल 25 लोग फूड पॉइजनिंग के लक्षणों के साथ इलाज के लिए आए, जिनमें से कुछ की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें बड़े अस्पताल में रेफर किया गया।

फूड पॉइजनिंग की पुष्टि, जांच की मांग

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात

डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीजों ने एक ही जगह से कुट्टू का आटा खरीदकर खाने की बात कही है, जिससे फूड पॉइजनिंग की आशंका उसी आटे से जुड़ी मानी जा रही है। फिलहाल कुछ मरीजों की हालत में सुधार है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।यह घटना व्रत के दौरान इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निगरानी पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। डबुआ थाना प्रभारी संग्राम दहिया का कहना है कि थाने में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। अगर कोई सूचना आती है तो जो भी कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी।

 

गिरिराज सिंह का बड़ा हमला ओवैसी और राहुल गांधी पर सियासत में भूचाल
गिरिराज सिंह का बड़ा हमला ओवैसी और राहुल गांधी पर सियासत में भूचाल

#BuckwheatFlour #Navratri2026 #25Fainted #HealthAlert #FestivalSafety #NavratriCelebrations #FoodSafety #CulturalFestivals #NavratriDiet #PanicAtFestival #FaintingIncident #BhulakkknKeAlave #HealthyEating #FoodReaction #TraditionalFoods #HealthConcerns #FestiveSeason #WhatToAvoid #AwarenessPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button