ताजा समाचारवायरलहरियाणा

2 अप्रैल को भोजपुरी गायक पवन सिंह पेश होंगे महिला आयोग के सामने

हरियाणवी गायक अंजलि राघव ने महिला आयोग में दिया पवन सिंह के खिलाफ शिकायत

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

11 खाप और 10 छात्र नेताओं की कमेटी करेगी आंदोलन का फैसला

Pawan Singh V/s Anjali Raghav : भोजपुरी गायक पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया है। भोजपुरी गायक पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच विवाद हरियाणा महिला आयोग पहुंच गया है, जिससे पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कुछ महीने पहले भोजपुरी गीत ‘सइयां सेवा करे’ के प्रमोशनल इवेंट के वायरल एक वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को छूते हुए दिखाई दिए थे। हरियाणवी मॉडल अंजलि राघव ने इसे लेकर हरियाणा महिला आयोग को शिकायत दी है। मामला सोशल मीडिया पर महिला कलाकार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और झूठे प्रचार से जुड़ा है। अंजलि के मुताबिक इस घटना के कारण उनकी छवि खराब हुई है और काम पर भी असर पड़ा है।
बता दें कि कुछ महीने पहले भोजपुरी गीत ‘सइयां सेवा करे’ के प्रमोशनल इवेंट के वायरल एक वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को छूते हुए दिखाई दिए थे। वीडियो वायरल हुआ तो एक्ट्रेस ने आपत्ति जताई। इसके बाद पवन सिंह ने उनसे सोशल मीडिया पर माफी मांग ली। तब मामला शांत हो गया था लेकिन एक बार फिर इस विवाद ने सिर उठाया है। हरियाणवी मॉडल अंजलि राघव ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे उनके उस वीडियो जिसमें उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शो के दौरान हुई घटना दिखाई गई है, को लेकर हरियाणा महिला आयोग को शिकायत दी है।
अंजलि राघव ने महिला आयोग में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक कार्यक्रम के दौरान उनकी अनुमति के बिना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसके बाद उन्हें मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा।

कलाकार का कहना है कि मामले को पहले आपसी समझौते से सुलझा लिया गया था, लेकिन बाद में फिर से उनके खिलाफ फर्जी और आपत्तिजनक पोस्ट फैलाए गए। अंजलि ने बताया कि इस घटना के कारण उनकी छवि खराब हुई है और काम पर भी असर पड़ा है। उन्होंने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने का भी आरोप लगाया है।

बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी : अर्जुन चौटाला

महिला आयोग से अपील करते हुए उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सोशल मीडिया से सभी आपत्तिजनक सामग्री तुरंत हटाई जाए, ताकि उनकी गरिमा बहाल हो सके। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि हमारे पास कल मेल आई है। 4 महीने पहले की घटना है। एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे लगा मेरे कपड़े पर टैग लगा है, जिसे वे हटाने की कोशिश कर रहे हैं। रेनू भाटिया ने कहा कि ऐसी घटना पर एक्ट्रेस को चांटा मारना चाहिए था। इस मामले में दोनों आर्टिस्ट को बुलाया जाएगा। इस घटना से उन्हें मिलने वाले रोल मिले या नहीं मिले, यह अलग विषय है। 2 अप्रैल को फरीदाबाद सुनवाई के लिए नोटिस जारी कर बुलाया गया है। वहां पर बात की जाएगी।

 

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी

#PawanSingh #BhojpuriSinger #WomenCommission #April2 #BhojpuriMusic #IndianMusic #SingerLife #PawanSinghNews #MusicIndustry #BhojpuriCulture #CurrentAffairs #BollywoodBuzz #JusticeForWomen #SupportWomen #WomenEmpowerment #CelebrityNews #ViralVideo #TrendingNow #EntertainmentNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button