हरियाणा में 25 मार्च की रात को बदलेगा मौसम, 9 जिलों में येलो अलर्ट
प्रदेश में भिवानी सबसे गर्म भी और सबसे ठंडा भी

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : प्रदेश में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। हरियाणा में आज मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने हरियाणा के 15 जिलों में कल कहीं-कहीं बारिश की संभावना व्यक्त की है जबकि 26 मार्च को प्रदेश के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से दो डिग्री कम बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है।
हरियाणा में अधिकतम तापमान

प्रदेश के अधिकतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन इसके बावजूद प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम बना हुआ है। प्रदेश के भिवानी और चरखी दादरी में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के नारनौल में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के अंबाला में अधिकतम तापमान 29.1, हिसार में 29.3 और करनाल में 29 डिग्री दर्ज किया गया। रोहतक में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 30.2 और जींद में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नूंह में अधिकतम तापमान 29.3, पलवल में 28.9, पानीपत में 28.2, सिरसा में 29.5, सोनीपत में 29.1 और यमुनानगर में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज हरियाणा में आमतौर पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान
प्रदेश की न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार भिवानी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। भिवानी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा अंतर देखने को मिला है क्योंकि सबसे ज्यादा तापमान भी भिवानी में ही दर्ज हुआ था। गुरुग्राम और सिरसा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 17.6, हिसार में 17.5, करनाल में 14.9, नारनौल में 13, रोहतक में 17.2, जींद में 17.6, सोनीपत में 14.9, मेवात में 17.5 और यमुनानगर में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र में आज प्रदेश में मौसम आमतौर पर सामान्य रहने की उम्मीद व्यक्ति की है। मौसम विभाग के अनुसार कल हरियाणा के 15 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कल के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है लेकिन मौसम विभाग में 26 मार्च के लिए कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हांसी, हिसार और जींद जिलों में बारिश का येलो लाइट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां पर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाई चलेगी और बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग में इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।
#WeatherAlert #HaryanaWeather #March26 #YellowAlert #WeatherChange #Haryana #HaryanaDistricts #ClimateUpdate #SevereWeather #RainForecast #StormAlert #TornadoWarning #WeatherWatch #NatureNews #WeatherUpdate #HaryanaNews #Meteorology #WeatherForecast #StaySafeHaryana
