क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

मुर्गी चोरी का मामला इतना बढ़ा कि कर दी हत्या

जींद में भतीजे ने की चाची की हत्या

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Murder News in Haryana : जींद जिले के गांव रायचंदवाला में एक परिवार के बीच मुर्गी चोरी को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक भतीजे ने अपनी 40 वर्षीय चाची की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अलेवा थाना पुलिस ने मृतका की सास की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करती है। आरोप है कि आरोपी रात को घर में घुस गया था। महिला ने करीब 14 साल पहले लव मैरिज की थी। उसका भतीजे के साथ कुछ दिन पहले मुर्गे चोरी होने पर विवाद चल रहा था। बुधवार रात को दादी के सामने ही उसकी चाकू से वार कर चाची रेशमा की हत्या कर दी।

हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी अब 15200, कैबिनेट की बैठक में लगी मोहर

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय अजय ने अपनी चाची रेशमा पर उस समय हमला किया जब वह घर पर अकेली थीं। आरोपी ने तेजधार हथियार से रेशमा के छाती और पेट पर कई वार किए और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की सास लिच्छमी देवी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

गांव रायचंदवाला की लिच्छमी देवी ने बताया कि उनके बड़े बेटे अजमेर की करीब 20-25 दिन पहले कुछ मुर्गियां चोरी हो गई थीं। अजमेर को शक था कि ये मुर्गियां उसके छोटे भाई स्व. अशोक की पत्नी रेशमा ने चोरी की हैं। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में मनमुटाव और झगड़ा चल रहा था।

रेशमा ने समाज की परवाह न करते हुए करीब 14 साल पहले गांव रायचंदवाला के अशोक के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए बड़ा बेटा युवराज (12 वर्ष) और छोटा बेटा हनुमान (8 वर्ष)। करीब एक साल पहले पति अशोक की मृत्यु के बाद रेशमा अपने दोनों बच्चों के साथ गांव में ही रह रही थी और परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही थी।

झज्जर में फाइनेंसर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

लिच्छमी देवी ने बताया कि 18 मार्च की रात करीब 8 बजे अजमेर का बेटा अजय हाथ में चाकू लेकर रेशमा के घर में घुस गया। शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचीं, तो देखा कि अजय चाची रेशमा के पेट और छाती पर चाकू से वार कर रहा था। खून से लथपथ रेशमा आंगन में गिरकर तड़पने लगी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

महिला की हत्या की सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी मोहन लाल पुलिस बल के साथ रात करीब 8:30 बजे मौके पर पहुंचे। गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सीन ऑफ क्राइम टीम जींद के इंचार्ज डॉ. धर्मेंद्र सिवाच ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से खून से सना चाकू, खून से सने कपड़े, दो जोड़ी चप्पलें और खून के नमूने मिले हैं।

पुलिस ने मृतका की सास लिच्छमी देवी के बयान दर्ज कर आरोपी अजय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंजाब में सियासी हलचल AAP विधायकों के टूटने का दावा बीजेपी नेता का बड़ा बयान
पंजाब में सियासी हलचल AAP विधायकों के टूटने का दावा बीजेपी नेता का बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button