ताजा समाचारवायरलहरियाणा

आने वाले 5 दिनों में हरियाणा में बारिश की संभावना

तापमान में आएगी गिरावट, भिवानी रहा सबसे गर्म और करनाल ठंडा

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा समेत देश के 15 राज्यों में अगले 5 दिन तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी खतरा बना हुआ है। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन मौसम की अस्थिरता ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर किसानों के लिए यह समय मुश्किल भरा है, क्योंकि फसलों को नुकसान हो सकता है।
हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान को नीचे ला दिया है। सुबह और रात में ठंडक महसूस हो रही है, इससे लोगों को फिर से हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक यही स्थिति बनी रह सकती है। किसानों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि गेहूं की फसल तैयार खड़ी है और तेज हवाएं व ओले उसे गिरा सकते हैं। इससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग में आज हरियाणा के 12 जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 मार्च को हरियाणा में मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन इसके बाद 26 और 27 को हरियाणा में एक बार फिर बारिश की संभावना है। इतनी देर रात और आज अल सुबह हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

जालंधर में गोल्डी बराड़ के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार
जालंधर में गोल्डी बराड़ के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

हरियाणा में तापमान

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के बाद हुई बारिश के बाद अब मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि इसके बावजूद प्रदेश का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। हरियाणा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस भिवानी में दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान करनाल में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल दिन में प्रदेश में अधिकतम तापमान लगभग एक जैसा बना हुआ था। अंबाला में अधिकतम तापमान 27.8, हिसार में 30.1, रोहतक में 28.5, चरखी दादरी में अधिकतम तापमान 30, गुरुग्राम में 28.5, जींद में 28.1 और नूंह में 30.7 दर्ज किया गया। पलवल में अधिकतम तापमान 29.7 और पानीपत में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के सिरसा में अधिकतम तापमान 29.3, सोनीपत में 29.1 और यमुनानगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के करनाल में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। करनाल के ही उचानी में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 15.2, हिसार में 16.1, रोहतक में 16, भिवानी में 15, गुरुग्राम में 14.8, जींद में 14.8, इंद्री में 12.8, महेंद्रगढ़ में 16.3, पलवल में 15.7, सिरसा में 16, सोनीपत में 12.6 और यमुनानगर में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सरकार का दावा रसोई गैस की किल्लत नहीं, लेकिन लोग हो रहे परेशान

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार हरियाणा के 12 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इन 12 जिलों में भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पलवल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 24 और 25 मार्च को हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 और 27 मार्च को हरियाणा की कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंतिम दिनों में तथा अप्रैल के शुरू में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के अनेक इलाकों में बारिश होगी।

अखिलेश यादव की जनसभा से पहले दादरी में शक्ति प्रदर्शन तैयारियां पूरी
अखिलेश यादव की जनसभा से पहले दादरी में शक्ति प्रदर्शन तैयारियां पूरी

#HaryanaWeather #RainForecast #ChancesOfRain #WeatherUpdates #5DayForecast #HaryanaRain #MonsoonInHaryana #WeatherPrediction #RainyDays #HaryanaClimate #StormWatch #WeatherAlert #PrecipitationForecast #LocalForecast #HaryanaMet #5DayWeather #HaryanaSky #RainAlert #WeatherForHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button