ताजा समाचार

गाँव रालियावास में गंदे पानी से निकलकर स्कूल जाने पर मजबूर बच्चे

रेवाड़ी के गाँव रालियावास के ग्रामीण गाँव के रास्ते पर भरे गंदे पानी की समस्या से परेशान है. हालात ये है कि सुबह जब बच्चे स्कूल जाते है तो उन्हें रास्ते में भरे गंदे पानी से निकलकर स्कूल जाना पड़ता है. ग्रामीण ने ललित ने बताया कि पंचायत विभाग को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है.

Satyakhabarindia

रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा ब्लॉक के गाँव रालियावास में बने जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होने के बाद गाँव के रास्ते पर आकर जमा हो जाता है, जिसके कारण ग्रामीणों की समस्या बढ़ जाती है. सरकार वैसे तो स्वच्छता और जल संरक्षण की बाते करके विभिन्न योजनायें चलाती है. लेकिन ग्राउंड पर अधिकारी ही सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे है.

 

आज 28 फरवरी 2026 का पंचांग और राशिफल

ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में बने जोहड़ में खिचड़ जमा है. जोहड़ के पानी को निकालने के लिए एक पम्प लगा मोटर लगाईं गई है. जोहड़ में खिचड होने के कारण मोटर खराब हो जाती है. निवर्तमान सरपंच से भी इस बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग को ग्रामीणों ने शिकायत की हुई है.

50% वकीलों ने किया जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान, मतगणना पर रोक

गंदे पानी के कारण एक तरफ जहाँ ग्रामीणों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है. दूसरी और गंदे पानी के कारण बिमारी फ़ैलाने का खतरा भी बना हुआ है. इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि जल्द इस समस्या का समाधान कराये जाएँ.

 

पंजाब में राजनीतिक समीकरण पर बरी होने का सीमित असर, स्थानीय मुद्दे रहेंगे निर्णायक
पंजाब में राजनीतिक समीकरण पर बरी होने का सीमित असर, स्थानीय मुद्दे रहेंगे निर्णायक

Back to top button