ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

CJI सूर्यकांत शनिवार को रोहतक के दौरे पर

MDU से ला ग्रेजुएशन के दौरान रोहतक के वकीलों से बने थे गहरे रिश्ते

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

CJI Suryakant : चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत तीसरी बार अपने गृह राज्य हरियाणा आ रहे हैं। 14 फरवरी को रोहतक बार एसोसिएशन की ओर से उनका अभिनंदन समारोह होगा। कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के कई जज भी शामिल होंगे। जस्टिस सूर्यकांत ने रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) से ही एलएलबी की थी।
बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि जस्टिस सूर्यकांत ने जब भारत के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली थी, तब उनसे मुलाकात करते हुए रोहतक आने का निमंत्रण दिया था। सीजेआई ने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए रोहतक से अपने भावनात्मक जुड़ाव को याद किया। साथ ही जल्द दौरा करने का आश्वासन दिया था।

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

रोहतक में डेढ़ घंटा रूकेंगे जस्टिस सूर्यकांत

बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि जस्टिस सूर्यकांत बार एसोसिएशन में डेढ़ घंटा रूकेंगे। दोपहर ढाई बजे जस्टिस सूर्यकांत स्टेज पर होंगे और एक घंटे के कार्यक्रम के बाद हाई टी के लिए आधा घंटा बार में जज व वकीलों के साथ बिताएंगे।

बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि जब वह जस्टिस सूर्यकांत से मिले तो उन्होंने रोहतक को अपनी कर्मभूमि के रूप में याद करते हुए विशेष लगाव की बात की। रोहतक बार एसोसिएशन भी 137 वर्ष पुरानी है। जस्टिस सूर्यकांत ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए पुराने दोस्तों के बारे में भी किस्से साझा किए। जस्टिस सूर्यकांत ने 1984 में एमडीयू के लॉ डिपार्टमेंट से LLB की डिग्री हासिल की। हालांकि उन्होंने प्रैक्टिस के लिए अपने गृह जिले हिसार को चुना था। इसके बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस के लिए चंडीगढ़ चले गए। जस्टिस सूर्यकांत वर्ष 2000 में हरियाणा के सबसे युवा महाधिवक्ता बने।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़े, घरेलू गैस सिलेंडर का पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

बार परिसर में मुख्य स्टेज, पुलिस लाइन को बनाया जाएगा पार्किंग

जस्टिस सूर्यकांत के कार्यक्रम के लिए बार परिसर की पार्किंग में मुख्य स्टेज बनाया जा रहा है, जबकि वीवीआईपी पार्किंग भी कोर्ट परिसर में रहेगी। अन्य लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पुलिस लाइन में की गई है। पूरे बार परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

सीजेआई बनने के बाद हिसार व सोनीपत आ चुके

तेज हवाओं के कारण पानी में ऊंची लहरें उठने लगी और नाव बहकर पलट गई, नौ की मौत

जस्टिस सूर्यकांत ने 24 नवंबर 2025 को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद पहली बार जस्टिस सूर्यकांत 9 व 10 जनवरी को अपने पैतृक जिले हिसार व हांसी आए। वह गांव पेटवाड़ भी गए। तब हरियाणा सरकार की ओर से हिसार में स्टेट डिनर रखा गया। जिसमें 50 व्यंजन परोसे गए। दूसरी बार सोनीपत की जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में पहुंचे।

#CJISuryaKant #RohtakVisit #JusticeOnTheMove #LegalVisit #IndianJudiciary #CourtOfLaw #SupremeCourt #JusticeForAll #RohtakEvents #SocialJustice #LegalAwareness #JudicialSystem #CJI #LawAndOrder #PublicEngagement #LegalCommunity #RohtakNews #JudicialVisit #CivicDuty

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button