ताजा समाचार

कोविड हेल्थ बुलेटिन : जिले में आज तीन नए केस मिले

Satyakhabarindia

कोविड हेल्थ बुलेटिन : जिले में आज तीन नए केस मिले

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह
  • कोविड हेल्थ बुलेटिन : जिले में आज तीन नए केस मिले
  • जिला रेवाड़ी का रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत: डीसी यशेन्द्र सिंह
  • जिला में अब तक 3 लाख 24 हजार 961 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन

रेवाड़ी, 29 जून। जिला में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव अब कम हो रहा है और जिला के हालात दिनों-दिन सुधर रहे हैं। जिला में एक तरफ जहां अब नए मामलों में गिरावट आई है, वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि हमें अभी भी सावधानी बरतनी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी। हमें फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर, दो गज की दूरी, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना आदि नियमों का प्रयोग करना है।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिला में आज कोविड संक्रमण के तीन नए केस मिले है। आज तीन कोविड संक्रमित नागरिक ठीक हुए है। कोरोना संक्रमण से आज जिला में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। जिला में कोविड संक्रमण के कुल 19 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 15 नागरिक होम आइसोलेट किए हुए हैं। जिला में आज आरटी-पीसीआर व रेपिड एंटिजिन के कुल 1881 सैंपल लिए गए।
  जिला में अब तक ब्लैक फंगस के 33 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। जिला में अब तक 3 लाख 24 हजार 961 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button