सोनीपत में कुलर, पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, तीन और फैक्ट्री चपेट में
छह घंटे से हो रहे आग पर काबू पाने के प्रयास, दिल्ली से बुलाई फायर ब्रिगेड

सत्य खबर हरियाणा
Fire Accident : सोनीपत के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से कुलर, पंखे और जूसर मिक्सर बनाने वाली फैक्टरी में आग भड़क उठी। आग पहले फैक्टरी नंबर 56 में लगी, जिसके बाद लपटों ने पास की तीन अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल फायर दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है। 6 घंटे से ज्यादा का समय आग लगे को हो चुका है लेकिन इसके बावजूद आज पर काबू नहीं पाया जा सकता है।
कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह 4 बजे एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की 4 अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही सोनीपत के साथ-साथ आसपास के कई जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रहे।
कुंडली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिसे लेकर जांच की जाएगी। फायर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर डटे हुए हैं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं।
फायर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर डटे हुए हैं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं। आग की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोहे के ढांचे तक झुलस गए।
आग लगने की सूचना मिलते ही सोनीपत के अलावा आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। फायर कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे और हालात को नियंत्रण में लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
जहां सोनीपत के कुंडली, राई एजुकेशन सिटी, गन्नौर, पानीपत, गोहाना, बहादुरगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई है। 18 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। नरेला दिल्ली से भी संपर्क किया जा रहा है। वहां से भी गाड़ियां पहुंचेगी।
फायर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर डटे हुए हैं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। कुंडली थाना पुलिस की टीम भी आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया, ताकि कोई जनहानि न हो।
वहीं फायर विभाग के अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित-56 नंबर फैक्ट्री में आग लगी है, लेकिन हवा ज्यादा होने के कारण 57 और 58 नंबर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के जिलों की भी गाड़ियों को बुला लिया गया है। नियंत्रण पाने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा कर पाएंगे। सूचना मिलते ही सोनीपत कुंडली थाना पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।
#FireIncident #SonepatFactory #CoolerManufacturing #FanFactory #IndustrialFire #FireSafety #EmergencyResponse #VisibleSmoke #WorkersEvacuated #CrisisManagement #FireFighters #SafetyProtocol #FactoryFire #SonepatNews #ThreeAffected #LocalNews #DisasterResponse #FireRisk #FactorySafety #BreakingNews