ताजा समाचार

Haryana News: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई, विभाग ने दिए कनेक्शन काटने के आदेश

Satyakhabarindia

Haryana News: बिजली आज हर घर की ज़रूरत बन चुकी है। चाहे बात मोबाइल (Mobile) चार्ज करने की हो या किचन में इंडक्शन चलाने की हर काम के लिए बिजली चाहिए। गांव से लेकर शहर तक हर जगह बिजली की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन जब लोग अपने बिजली बिल (Electricity Bill) समय पर नहीं भरते तो इसका असर न केवल सिस्टम पर पड़ता है बल्कि पूरे इलाके को दिक्कत झेलनी पड़ती है। अब दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने ऐसे ही लापरवाह उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है।

महेंद्रगढ़ में DHBVN का बड़ा कदम

महेंद्रगढ़ जिले में DHBVN ने उन उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है जिन्होंने महीनों से अपने बिजली बिल जमा नहीं किए हैं। विभाग के मुताबिक जिले के पांच डिवीजनों में करीब 27000 बिजली उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बकाया है। अब विभाग ने तय किया है कि ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) काट दिया जाएगा। इस फैसले से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

दुष्यंत परिवार को इकट्ठा कर किसानों के बीच आएं फिर किसान फैसला करेंगे क्या करना है: राकेश टिकैत

बकायेदारों की पहचान

DHBVN ने बकायेदार उपभोक्ताओं की पहचान कर ली है। इनकी लिस्ट तैयार कर ली गई है और अब इन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। विभाग ने स्पेशल टीमें (Special Teams) गठित की हैं जो घर-घर जाकर बकाया वसूली का काम करेंगी। अगर उपभोक्ता फिर भी बकाया नहीं चुकाते तो उनका कनेक्शन तुरंत काट दिया जाएगा।

विभाग की चेतावनी

भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जज सुधीर परमार समेत पांच बरी

विभाग ने साफ कर दिया है कि अब लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि वे अपना बिल टाइम पर (Pay on Time) भरें नहीं तो बिजली काटने की कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले से एक तरफ जहां विभाग को राजस्व घाटा नहीं झेलना पड़ेगा वहीं उपभोक्ताओं को भी बिल भरने की आदत पड़ेगी।

पार्ट टाइम पेमेंट का विकल्प

DHBVN ने उपभोक्ताओं के लिए एक राहत की बात भी कही है। विभाग ने पार्ट टाइम पेमेंट (Part-Time Payment) की सुविधा शुरू की है जिससे उपभोक्ता अपनी बकाया राशि को किश्तों में भर सकते हैं। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो एक साथ बड़ी रकम भरने में सक्षम नहीं हैं। अब कोई भी उपभोक्ता मोबाइल या ऑनलाइन मोड (Online Mode) से भी धीरे-धीरे अपना बकाया चुका सकता है।

बारातियों की आपस में कहासुनी में चाकू घोंपकर एक बाराती की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button