क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कुरुक्षेत्र में डॉक्टर द्वारा बच्ची से रेप मामले में अब बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एंट्री

महिला आयोग द्वारा नर्सों पर की गई टिप्पणी, और बच्ची की पहचान उजागर हो सकने वाले सभी कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाने के निर्देश

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

New Dispute : कुरुक्षेत्र में एक डॉक्टर द्वारा एक बच्ची के साथ गलत काम किए जाने की घटना को लेकर प्रदेश की महिला आयोग की अध्यक्षा को इस्तीफा देना पड़ा लेकिन इसी बीच इस मामले में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एंट्री हो गई है।

पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कुरुक्षेत्र के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निर्देश दिए हैं कि नाबालिग पीड़िता की सुरक्षा, गोपनीयता, आत्मसम्मान और संरक्षण से संबंधित सभी पहलुओं की रिपोर्ट पांच दिनों के भीतर प्रस्तुत की जाए।

आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण की ओर से कुरुक्षेत्र के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र जारी किया है। आयोग ने मामले को सनसनीखेज तरीके से प्रस्तुत करने पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे पीड़िता के आत्मसम्मान, मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आयोग ने पुलिस प्रशासन से पीड़िता की सुरक्षा में तैनात कर्मियों और सुरक्षा व्यवस्था का विवरण भी मांगा है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पीड़िता के उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

उपायुक्त को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल मंचों पर उपलब्ध ऐसी सभी सामग्री तत्काल प्रभाव से हटवाई जाए, जिनसे पीड़िता की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष पहचान उजागर होने की आशंका हो।

10 साल की सेवा पूरी करना खुद में नियमित करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

इसके अलावा एक नर्स की पुत्री के संबंध में प्रसारित आपत्तिजनक टिप्पणियों और सामग्री को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने की गई कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी है। आयोग का कहना है कि कुछ सार्वजनिक मंचों पर प्रसारित वीडियो और सामग्री में मामले से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

#HaryanaJustice #ChildRights #KurukshetraCase #ProtectOurChildren #EndChildAbuse #JusticeForVictims #HaryanaCommission #ChildSafety #LegalAction #SupportSurvivors #StopViolenceAgainstWomen #EmpowerGirls #HaryanaAwareness #SpeakUpForJustice #HealthcareAccountability #VictimSupport #ChildProtection #RightsOfTheChild #HaryanaNews #SocialJustice

बड़ी खबर : एक्सईएन मां के बेटे का अपहरण कर मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती, पुलिस एनकाउंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button